{"_id":"6aff36f4e27190305a01f9fa","slug":"devotthan-ekadashi-is-today-wedding-festivities-will-take-place-in-over-400-families-banda-news-c-12-1-knp1100-1717526-2026-11-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: देवोत्थान एकादशी आज, 400 से अधिक परिवारों में बजेगी शहनाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: देवोत्थान एकादशी आज, 400 से अधिक परिवारों में बजेगी शहनाई
विज्ञापन
बांदा। देवोत्थान एकादशी पर शुक्रवार को जिले में 400 से अधिक परिवारों में शहनाई बजेगी। शहर में ही 100 से अधिक शादियां होने का अनुमान है। चार महीने की योगनिद्रा के बाद भगवान विष्णु के जागने के साथ ही मांगलिक कार्यों की शुरुआत होगी। घरों में पूजा-अर्चना की तैयारी है। गन्ने और सिंघाड़े का भोग लगाकर भगवान विष्णु की आराधना की जाएगी।
देवोत्थान एकादशी को देवउठनी एकादशी भी कहा जाता है। मान्यता है कि आषाढ़ शुक्ल एकादशी को योगनिद्रा में गए भगवान विष्णु कार्तिक शुक्ल एकादशी को जागते हैं। इसी के साथ चातुर्मास समाप्त होता है और विवाह सहित अन्य मांगलिक कार्यों की शुरुआत हो जाती है। कई घरों में तुलसी विवाह भी कराया जाता है।
पर्व को लेकर बृहस्पतिवार को बाजार में दिनभर चहल-पहल रही। पूजा और भोग के लिए लोगों ने गन्ने और सिंघाड़े की खरीदारी की। बाजार में एक गन्ना 20 से 30 रुपये तक बिका। वहीं सिंघाड़े का भाव 40 से 50 रुपये प्रति किलो रहा। दुकानों पर सुबह से ही खरीदार पहुंचने लगे थे। शाम तक खरीदारी का सिलसिला जारी रहा।
विज्ञापन
शुक्रवार को घरों में भगवान विष्णु की पूजा-अर्चना कर गन्ना, सिंघाड़ा और मौसमी फल अर्पित किए जाएंगे। वहीं, विवाह समारोहों के चलते मैरिज लॉन, बैंड-बाजा और कैटरिंग कारोबारियों के यहां भी व्यस्तता रहेगी। देवोत्थान एकादशी के साथ ही शादी-विवाह के आयोजनों का सिलसिला तेज हो जाएगा।