{"_id":"5c96791fbdec2214435fb994","slug":"devotees-filled-with-flowers-in-holi","type":"story","status":"publish","title_hn":"फूलों की होली में सराबोर हुए श्रद्धालु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फूलों की होली में सराबोर हुए श्रद्धालु
Sat, 23 Mar 2019 11:51 PM IST
ASIF ASIF
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा
Published by: ASIF ASIF
Updated Sat, 23 Mar 2019 11:51 PM IST
विज्ञापन
संकट मोचन मंदिर में फूलों की होली का लुत्फ लेते युवा और बच्चे।
- फोटो : अमर उजाला
मृत्युंजय मानस मंडल परिवार ने दो दिवसीय होली मिलन संकट मोचन मंदिर परिसर में हर्षोल्लास के बीच मनाया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ ही फूलों की होली आकर्षण का केंद्र रही। बड़ी संख्या में महिला, पुरुष, युवा और बच्चे शामिल हुए।
विज्ञापन
जालंधर बंध एवं चंददास नाट्य मंचन हुए। लोक नृत्य और राई नृत्य के अलावा बरसाने और अवध की होली का मंचन हुआ। नृत्यकारों ने सजीव प्रस्तुति की। श्रद्धालुओं पर भी पुष्पों की वर्षा कर फूलों की होली खेली गई। ठंडाई और भांग का दौर चला। राजू द्विवेदी, हरिशंकर मिश्रा, रामदत्त पांडेय, जयराम शिवहरे, राजकुमार यादव, नाथूराम पुष्पक, बृजकिशोर अवस्थी, नन्हेलाल वर्मा, प्रेम शंकर तिवारी, सहदेव गुप्ता, श्याम सिंह सहित मंडल के सदस्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
उधर, काली देवी मंदिर में भी होली के अवसर पर फूलों की आरती आकर्षण का केंद्र रही। पुजारी मुन्ना ने बताया कि परंपरागत होली के मौके पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। प्रसाद का वितरण किया गया। उमेश गुप्ता दया, नाटू बोड़े, सचिन अग्निहोत्री, मन्नी भइया, सुजित गुप्ता, मनीष गुप्ता आदि शामिल रहे।
विज्ञापन