{"_id":"587914d84f1c1b577fbab72f","slug":"described-by-the-votes-of-students-strengths","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्राओं ने बताई वोट की ‘ताकत’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्राओं ने बताई वोट की ‘ताकत’
ब्यूरो अमर उजाला, बांदा
Updated Fri, 13 Jan 2017 11:26 PM IST
विज्ञापन
आर्य कन्या इंटर कालेज में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम में नाटक पेश करतीं छात्राएं।
- फोटो : amarujala
‘युवा एवं भावी मतदाताओं का सशक्तीकरण’ विषय पर सांस्कृतिक कार्यक्रम में छात्राओं ने वोट की ‘ताकत’ बताई। रैली निकाली और विभिन्न प्रतियोगिताओं के जरिए भी मतदान के लिए प्रेरित किया गया।
विज्ञापन
मतदाता जागरुकता (स्वीप) अभियान के तहत मुख्य आयोजन शुक्रवार को आर्य कन्या इंटर कालेज में हुआ। मुख्य विकास अधिकारी आरके सिंह, एडीएम गंगाराम गुप्त, डीआईओएस हिफजुर्रहमान व कालेज प्रबंधक शमीम बानो ने गोष्ठी को संबोधित किया। इसके बाद रंगारंग कार्यक्रम हुए।
विज्ञापन
मेजबान आर्य कन्या की 4, जीजीआईसी, सरस्वती बालिका इंटर कालेज व बीपी ओमर बालिका इंटर कालेज की 3-3 टीमें शामिल रहीं। राजकीय महिला डिग्री कालेज की छात्राओं ने युवा मतदाता और गांवों में मतदान जागरूकता से संबंधित नाटक और गीत पेश किए।
विज्ञापन
उधर, सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज, अतर्रा रोड के 1400 छात्रों ने मतदाता जागरूकता रैली निकाली। डीआईओएस ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। ‘पहले मतदान-फिर जलपान’ के नारे लगाए। प्रधानाचार्य अखिलेश कुमार पांडेय समेत टीचर शामिल रहे। राजकीय महाविद्यालय, पिपरहरी (तिंदवारी) में चित्रकला व पेंटिंग प्रतियोगिता हुई।
छात्रा वर्ग में ब्यूटी देवी प्रथम व रुपाली द्वितीय और छात्रों में पवन सिंह प्रथम व लालमन सिंह द्वितीय रहे। प्राचार्य डा.प्रेमलता ने छात्र-छात्राओं को शाबासी दी। सुशील कुमार यादव, डा.हरिओम सिंह, डा.भूपनारायण सिंह, रमेश कुमार प्रजापति, अजय प्रताप, वीरेंद्र प्रताप आदि मौजूद रहे। संचालन सुशील कुमार यादव ने किया।