फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   dengue take another life, eight deaths

डेंगू ने एक और को लीला, अब तक आठ मौतें

Sun, 28 Aug 2016 11:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा Updated Sun, 28 Aug 2016 11:25 PM IST
विज्ञापन
dengue take another life, eight deaths
डेंगू वार्ड - फोटो : अमर उजाला

बांदा। डेंगू से एक और किशोर की मौत हो गई। अब तक डेंगू से मरने वालों की संख्या आठ हो गई है। इनमें पांच मौतें सिर्फ जमालपुर गांव में हुईं हैं। उधर, बाढ़ और बारिश के बाद बुखार व डायरिया के मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ी है।

विज्ञापन

जसपुरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र क्षेत्र के सबादा गांव निवासी अब्दुल उबैद (15) पुत्र निसार खां को कई दिन से बुखार आ रहा था। यहां एक प्राइवेट अस्पताल में उसका तीन दिन से इलाज चल रहा था। प्राइवेट चिकित्सक ने पैथालाजी जांच में डेंगू बताया। शनिवार की रात कानपुर ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई। जिले में डेंगू से मौत की पहली घटना 20 दिन पहले जमालपुर गांव में हुई थी।
विज्ञापन


इसके बाद अब तक इस गांव में डेंगू से पांच लोगों की मौतें हो चुकी हैं। जमालपुर में प्रकोप थमने के बाद शुक्रवार और शनिवार को बबेरू सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र क्षेत्र के सांड़ा गांव में दो बालकों की डेंगू से मौत हो गई। इनमें एक ने कानपुर में इलाज के दौरान दम तोड़ा था। दूसरी मौत बबेरू कसबे में हुई। गौरतलब है कि जमालपुर गांव में सभी पांच डेंगू मरीजों की मौत कानपुर में इलाज के दौरान हुई थी। उधर, रविवार को बुखार से ग्रस्त रामनरेश (26) कृष्णा नगर (अतर्रा), हेमा कुशवाहा (27) जमालपुर, सत्यप्रकाश (26) बंगालीपुरा, योगेंद्र (18) पुंगरी, गुड़िया (5) तिंदवारा, सियारानी (50) कटरा, निशांत सिंह (13) रघुवंशी डेरा, संगम (14) अरमार व धनंजय (65) कमासिन को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed