फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Dengue outbreak increased again, four more positive cases found

Banda News: डेंगू का प्रकोप फिर बढ़ा, चार और पाजिटिव मिले

Tue, 29 Oct 2024 12:01 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 29 Oct 2024 12:01 AM IST
विज्ञापन
Dengue outbreak increased again, four more positive cases found
बांदा। डेंगू ने एक बार फिर से जोर पकड़ लिया है। सोमवार को जिला पुरुष अस्पताल में बुखार पीड़ित 23 मरीजों का ब्लड सैंपल जांच के लिए भेजा गया।
विज्ञापन

जांच के दौरान चार मरीज डेंगू पॉजिटिव पाए गए। इनमें फतेहगंज क्षेत्र के राजाडांडी गांव निवासी रोहित (27), शहर के शंभू नगर फूटा कुआं निवासी राहुल (18), न्यू मार्केट निवासी सार्थक गुप्ता (20) और पुलिस लाइन निवासी राहुल (32) शामिल हैं। इन सभी मरीजों का जिला अस्पताल में उपचार किया जा रहा है। गौरतलब हो कि पिछले दिनों 22 डेंगू पॉजिटिव मरीज मिले थे। इधर, अपर जिलाधिकारी ने डेंगू की रोकथाम के लिए दवा छिड़काव किए जाने और फागिंग कराए जाने के निर्देश दिए हैं। ट्रामा सेंटर ईएमओ डा. विनीत सचान ने कहा कि मच्छरों से बचाव के लिए फुल बांह के कपडे़ पहनें। बुखार होने पर तत्काल ब्लड की जांच कराएं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed