फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Demonstration of sanitation workers on non-payment of salary

वेतन न मिलने पर सफाई कर्मियों का प्रदर्शन

Fri, 29 Oct 2021 11:12 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 29 Oct 2021 11:12 PM IST
विज्ञापन
Demonstration of sanitation workers on non-payment of salary
अतर्रा। वेतन और दिवाली बोनस न मिलने से नाराज सफाई कर्मियों ने नगर पालिका परिषद गेट के पास विरोध प्रदर्शन किया। चेतावनी दी कि मांग पूरी न होने पर झाड़ू रख देंगे।
विज्ञापन

शुक्रवार को दोपहर सौ सफाई कर्मी लामबंद होकर नगर पालिका गेट पहुंचे और झाड़ू रखकर प्रदर्शन किया। सफाई कर्मचारी संघ नायक छोटेलाल ने कहा कि सितंबर माह से वेतन नहीं मिला। दीपावली नजदीक है। परिवार भुखमरी से जूझ रहा है। अधिशासी अधिकारी से वेतन की मांग की गई, लेकिन कोई सुध नहीं ली। प्रशासक भी ध्यान नहीं दे रहे।
विज्ञापन

सफाई कर्मियों ने दर्जा प्राप्त सदस्य भग्गूलाल वाल्मीकि के नगर पालिका पहुंचने पर कर्मियों ने वेतन की मांग की। चेतावनी दी कि दो दिन में बकाया भुगतान नहीं हुआ तो पहली नवंबर से काम बंद कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

ईओ राम सिंह ने भरोसा दिलाया कि दो दिन में भुगतान कर दिया जाएगा। प्रदर्शन करने वाले सफाई कर्मियों में संतोष, कैलाश, अशोक, ब्रजलाल, राम प्रसाद, सुभाष, धीरज, श्यामलाल, रमेशचंद्र, रामबाबू, सुशीला, राधा, सुनीता, राजरानी, सोनिया, मुन्नी, अंजू, अनीता आदि सफाई कर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed