{"_id":"60d224bf8ebc3e33571ad865","slug":"demonstration-of-congressmen-for-not-buying-wheat-in-two-centers-banda-news-knp6358166193","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो केंद्रों गेहूं में खरीद न होने पर कांग्रेसियों का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो केंद्रों गेहूं में खरीद न होने पर कांग्रेसियों का प्रदर्शन
विज्ञापन
Demonstration of Congressmen for not buying wheat in two centers
- फोटो : BANDA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा। खुरहंड मंडी परिसर में स्थित गेहूं खरीद केंद्र बंद होने पर मंगलवार को कांग्रेसियों ने प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित ने कहा कि किसान अपना गेहूं लिए खरीद केंद्रों में पड़ा है। खरीद केंद्रों में ताला लटक रहा है। ऐसे में किसान अपनी उपज को आढ़तियों को माटी के मोल बेचने को मजबूर हैं।
कांग्रेसियों ने सरकार पर आरोप लगाया कि जानबूझकर किसानों को समर्थन मूल्य से वंचित किया जा रहा है। कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने किसानों के हित में 15 जुलाई तक गेहूं की खरीद किए जाने की मांग की, लेकिन किसान सरकार की हठधर्मिता व मनमानी से परेशान व हताश हो गया है। महिला जिलाध्यक्ष सीमा खां, प्रदेश सचिव अल्पसंख्यक विभाग सैयद अल्तमश हुसैन, रामेश गुप्ता, कुतेबा जमा, द्वारिकेश मंडेला, वीरेंद्र तिवारी, रामहित निषाद, अशरफ उल्ला, कालीचरण निगम, राजबहादुर, कैलाश नाथ बाजपेयी, अशोक वर्धन, कुलदीप मिश्रा, संतोष कुमार, कालीचरण साहू, कालका प्रसाद, नाथूराम सेन, इरफान खां, सुखदेव गांधी, बदलूराम वर्मा आदि मौजूद रहे। वहीं, नरैनी ब्लाक अध्यक्ष अनिरुद्ध पांडेय ने कालिंजर स्थित क्रय केंद्र में पहुंचकर प्रदर्शन किया गया। 15 जुलाई तक गेहूं की खरीद जारी रखने की मांग की। इस मौके पर निसार अहमद, अबू हुरैरा, रामकिशोर सोनकर आदि मौजूद रहे।
नरैनी। मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) हरिश्चंद्र वर्मा ने तलहटी कालिंजर, कटरा कालिंजर सहित गुढ़ाकलां गांव के मिनी सचिवालयों को निरीक्षण किया। साफ-सफाई, पीएम, सीएम आवासों सहित मनरेगा की जानकारी ली। सीडीओ ने मिनी सचिवालयों में मौजूद कर्मचारियों से ऑनलाइन कॉमन सर्विस सेंटर की जानकारी ली। गुढ़ाकलां के पंचायत भवन में अधिकारियों सहित प्रधान के मोबाइल नंबर न लिखने पर नाराजगी जाहिर की। सचिव सतीश वर्मा को तत्काल पेंटिंग कराए जाने के आदेश दिए। सहायक विकास अधिकारी रमेश चंद्र कुशवाहा, सचिव ध्यानचंद्र आदि मौजूद रहे।