फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Demonstration against Andhra and Telangana governments

आंध्र और तेलंगाना सरकारों के खिलाफ प्रदर्शन

Fri, 10 Jan 2020 11:54 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jan 2020 11:54 PM IST
विज्ञापन
Demonstration against Andhra and Telangana governments
कलक्ट्रेट में प्रदर्शन करते विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल कार्यकर्ता। - फोटो : BANDA
बांदा। विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल ने राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजकर आंध्र प्रदेश और तेलांगना सरकारों पर हिंदू आस्थाओं को अपमानित करने और मुस्लिम व ईसाई तुष्टीकरण की नीतियां अपनाने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

शुक्रवार को कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन के बाद डिप्टी कलेक्टर को दिए ज्ञापन में कहा कि कई वर्षों से इन दोनों राज्यों की सरकारें वोट बैंक बनाने को तुष्टीकरण कर रही हैं। ऐसी नीतियां लागू कर रही हैं जो संविधान विरोधी हैं। जिन्हें न्याय पालिका खारिज कर चुका है। धार्मिक आधार पर आरक्षण संविधान विरोधी सिद्ध होने के बाद भी यह सरकारें यह रास्ता निकालने का प्रयास कर रही हैं।
विज्ञापन

चर्च और मस्जिदों के निर्माण में सरकारी कोष से पैसा दिया जा रहा है। तेलांगना सरकार का प्रयास है कि जहां एक भी ईसाई परिवार रहता है वहां चर्च बनाया जाए। इससे सामाजिक असंतोष पनपेगा। कहा कि तिरुपति यात्रा का ईसाइयत के लिए प्रचार-प्रसार पीड़ादायी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

येरूशलम के यात्रियों को सब्सिडी और अन्य सुविधाएं आंध्र प्रदेश सरकार की हिंदू विरोधी नीति का प्रतीक है। ज्ञापन में और भी कई उल्लेख किए। राष्ट्रपति से मांग की है कि दोनों राज्यों की सरकारों पर इन कार्रवाइयों पर लगाई जाए। ज्ञापन देने वालों में विहिप अध्यक्ष चंद्रमोहन बेदी सहित विभागाध्यक्ष अशोक ओमर, विश्राम कुमार धुरिया, मुन्नालाल गुप्ता, राजू चौरसिया, सत्येंद्र कुमार, रामहित गौड़, शांतनु चतुर्वेदी, वीरेंद्र धुरिया, सौरभ, विमल निगम, बजरंग दल जिला संयोजक विवेक सिंह कछवाह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed