फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Demand for creation of Ministry of Retail Trade

खुदरा व्यापार मंत्रालय बनाने की रखी मांग

Wed, 05 Jan 2022 11:33 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 05 Jan 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
Demand for creation of Ministry of Retail Trade
Demand for creation of Ministry of Retail Trade - फोटो : BANDA
बबेरू। राष्ट्रीय जन उद्योग व्यापार संगठन के जिला स्तरीय व्यापारी समागम, तहसील व नगर पदाधिकारियों के शपथ ग्रहण समारोह में राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित गुप्ता ने कहा कि केंद्र व प्रदेश की सरकारें व्यापारियों की समस्याओं का समाधान करें। छोटे व्यापारियों को 5 लाख रुपये तक का ऋण माफ किया जाए। खुदरा व्यापार मंत्रालय बनाए जाने की मांग की।
विज्ञापन

उन्होंने यहां जिले के पदाधिकारी श्यामाचरण अग्रहरि, जिला महामंत्री भालेंद्र अग्रहरि, जिला कोषाध्यक्ष राजेश साहू, जिला उपाध्यक्ष अरविंद कसौंधन को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। बबेरू तहसील अध्यक्ष श्रीराम गुप्ता, महामंत्री कृष्ण गुप्ता, राजू चौरसिया, महेश चौरसिया, शिवबरन गुप्ता, मुन्नीलाल गुप्ता को शपथ दिलाई। बबेरू नगर कमेटी अध्यक्ष सुधीर अग्रहरि, महामंत्री बसंत गुप्ता, नरेंद्र गुप्ता, राजेश गुप्ता, अखिलेश पाल, कामता सोनी, सुमित गुप्ता, धनेश अग्रहरि, विपुल, संजय, जय किशन जैकी आदि पदाधिकारियों को शपथ दिलाई। व्यापारी शानू गुप्ता ने कहा कि जो हमारी आवाज सुनेगा उसकी आवाज हम सुनेंगे। उन्होंने संगठन को मजबूत बनाने पर बल दिया। कार्यक्रम में नरेश गुप्ता, श्रीराम गुप्त, शंकर जायसवाल, रिजवान अली, संजय गुप्ता, केके महंत ने भी संबोधित किया। संचालन चंद्रमोहन श्रीवास्तव ने किया। यहां सौरभ शिवहरे, अरुणेश अग्रहरि, लक्ष्मी नारायण पिंटू, लक्ष्मी गुप्ता, मनीशंकर, शिव प्रसाद मालिक, मुकेश गुप्ता, सनद गुप्ता, महेश चौरसिया, सुमित गुप्ता, राम प्रसाद सोनी, घनश्याम चौरसिया आदि व्यापारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed