फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Decrease in maternal mortality rate in Chitrakootdham Mandal

चित्रकूटधाम मंडल में मातृ मृत्यु दर में आई कमी

Tue, 25 Jan 2022 11:30 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 25 Jan 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
Decrease in maternal mortality rate in Chitrakootdham Mandal
बांदा। मंडलीय अपर निदेशक (स्वास्थ्य) डा.नरेश सिंह तोमर ने आंकड़ों का हवाला देकर दावा किया है कि मातृ मृत्यु दर में कमी आई है। उन्होंने कहा है कि सूचना देने वालों को एक हजार रुपये प्रोत्साहन राशि दिए जाने की सरकारी योजना से यह मिशन सफल हो रहा है। प्रसव के दौरान होने वाली मौत के आंकड़े इसके गवाह हैं।
विज्ञापन

मंगलवार को कार्यालय में मंडल स्तरीय समीक्षा बैठक में अपर निदेशक ने कहा कि नेशनल फैमिली हेल्थ सर्वे-5 के आंकड़ों के अनुसार मंडल स्तर पर कई सुधार हुए हैं। प्रजनन दर और मातृ मृत्यु दर में कमी आई है। संक्रमण से सुरक्षित करने के लिए स्वास्थ्य कर्मी टीकाकरण कर रहे हैं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि संक्रमण कम होते ही फरवरी माह से मंडल के चारों जिलों में आउटरीच कैंप लगाकर लोगों को बेहतर इलाज दिया जाएगा। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को स्वास्थ्य सेवाएं दुरुस्त रखने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

संचारी रोग, आयुष्मान भारत योजना आदि की भी समीक्षा की। मंडलीय कार्यक्रम प्रबंधक आलोक कुमार, स्वास्थ्य समन्वयक डीपी सिंह सहित यूनिसेफ और यूएनडीपी के मंडलीय प्रतिनिधि बैठक में मौजूद रहे।
3.39 लाख घरों में दस्तक देंगी टीकाकरण टीमें
बांदा। पल्स पोलियो अभियान की तर्ज पर अब कोविड टीकाकरण शुरू किया गया है। जनपद के 3.39 लाख घरों में 620 टीमें दस्तक देंगी। यह 29 जनवरी तक चलेगा। बुजुर्ग, किशोर, बच्चे और गर्भवती पर विशेष जोर दिया जाएगा।
सीएमओ डा.एके श्रीवास्तव ने बताया कि टीमों की निगरानी के लिए 191 सुपरवाइजर लगाए गए हैं। घर-घर जाकर दो साल से कम उम्र के नियमित टीके, गर्भवती को टीका, कोविड टीके से वंचित बुजुर्गों को यह टीमें चिह्नित करेंगी। गांवों में दो सदस्यीय टीम में आशा और आंगनबाड़ी को शामिल किया गया है।

यह ऐसे लोगों की सूची तैयार करेंगी। कोरोना लक्षण वालों को मौके पर ही टीम मेडिकल किट देगी। जिला क्षय रोग अधिकारी डा.संजय कुमार शैवाल और जीआर रत्मेले ने बताया कि कोरोना के लक्षण मिलने पर किट देने के अलावा संभावित मरीज को जांच सेंटर भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed