फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   death,road,teacher,government,law

विधेयक की प्रतियां फूंकी

Mon, 08 Mar 2021 11:20 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 08 Mar 2021 11:20 PM IST
विज्ञापन
death,road,teacher,government,law
death,road,teacher,government,law - फोटो : BANDA
बांदा। शिक्षा सेवा अधिकरण विधेयक-2021 के विरोध में शिक्षक संगठन लामबंद होकर सड़कों पर आ गए हैं। विधेयक की प्रतियां फूंककर शासन को चेतावनी दी कि इसे वापस न लिया गया तो शिक्षक संगठन निर्णायक आंदोलन करेंगे। अंजाम चाहे जो भी हो।
विज्ञापन

सोमवार को यहां उत्तर प्रदेश शिक्षक महासंघ के बैनर तले प्राथमिक व माध्यमिक शिक्षक संगठनों ने संयुक्त रूप से विरोध प्रदर्शन किया। मंडल अध्यक्ष मेजर मिथलेश कुमार पांडेय ने विधेयक को शिक्षकों व शिक्षणेतर कर्मियों के लिए डेथ वारंट बताया। जिलाध्यक्ष आशुतोष त्रिपाठी ने कहा कि सरकार शिक्षक और कर्मचारियों का उत्पीड़न कर रही है। आए दिन नए नियम कानून बनाकर प्रताड़ित किया जा रहा है। सरकार जल्द विधेयक वापस नहीं लेती तो शिक्षक आर-पार की लड़ाई लड़ेंगे। संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रजीत सिंह ने सरकार से विधेयक को वापस लिए जाने व पुरानी पेंशन बहाली की मांग की।
विज्ञापन

इस मौके पर माध्यमिक शिक्षक संघ जिलाध्यक्ष राजेश तिवारी, अजीत सिंह पटेल, मइयादीन, जय किशोर दीक्षित, भूवनेंद्र यादव, राजेश द्विवेदी, राजवीर सिंह, छोटे बाबू प्रजापति, हरवंश श्रीवास्तव, इंद्रजीत निषाद, केपी सिंह, आशुतोष गौतम, राजेश यादव, शिवरतन प्रजापति, सुशील मिश्र, शशांक शेखर, अंजना तिवारी, पूनम यादव, अशोक अग्निहोत्री आदि समेत बड़ी संख्या में महिला-पुरुष शिक्षक शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------
मंगल सिंह इलेवन ने जीता लीग मैच
बांदा। डीआर क्रिकेट एकेडमी के तत्वावधान में जेएन डिग्री कालेज मैदान में चल रहे प्लेयर्स च्वाइस लीग मैच में स्वर्गीय मंगल सिंह इलेवन टीम विजेता रही। टॉस जीतकर मंगल सिंह इलेवन ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 30 ओवरों में 236 रन बनाए। देवेंद्र पाल ने 44, शुभम सिंह ने 48, सातविक तिवारी ने 34 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए स्व. राधा कृष्ण अवस्थी इलेवन ने 26 आवरों में 189 रन बनाकर आल आउट हो गई। अंकित यादव ने 66, व्यूब गुप्ता ने 35 रनों का योगदान दिया। मैन आफ द मैच जितेंद्र सिंह यादव व देवेंद्र पाल संयुक्त घोषित किए गए। अंपायर दानिश नियाजी, रेहान खां व स्कोरर राजेश सिंह, अर्पित कबीर, अबरार फारूकी रहे। शिवा अवस्थी, एसबी सिंह, अभिषेक तिवारी, एल्बर्ट रसकिन, एकेडमी चैयरमैन चंद्रमौली भारद्वाज, शिवप्रताप सिंह, समर प्रताप सिंह, राहुल सिंह, विनय श्रीवास्तव, डीसीए अध्यक्ष विनोद यादव आदि मौजूद रहे। (संवाद)

------------------
जहर खाया
अतर्रा। थाना क्षेत्र के गुमाई गांव के अरविंद ने घरेलू कलह के चलते जहर खाकर आत्महत्या का प्रयास किया। परिजन उसे सीएचसी लाए। वहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed