फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   death in a road accident, 20 injured

सड़क हादसे में एक की मौत, 20 घायल

Fri, 22 May 2015 12:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा Updated Fri, 22 May 2015 12:18 AM IST
विज्ञापन
death in a road accident, 20 injured

सवारियां भरकर समगरा गांव से यहां आ रहे टेंपो को सामने से आ रहे

विज्ञापन
डीसीएम ने टक्कर मार दी। टेंपो सड़क किनारे खड्ड में पलट गया। उस पर सवार एक मजदूर की दबकर मौत हो गई। 21 अन्य यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। सीएचसी से 14 घायलों को नाजुक हालत में जिला अस्पताल रिफर किया गया। डीसीएम मौके पर छोड़कर चालक फरार हो गया।

बृहस्पतिवार को दोपहर समगरा से सवारियां भरकर टेंपो बबेरू आ रहा था। औगासी रोड पर बिसड़ाखेर गांव के आगे बबेरू की ओर से भूसा लादकर आ रहे डीसीएम ट्रक ने टेंपो में सीधी टक्कर मार दी। टेंपो का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। टेंपो सड़क किनारे घिसटता हुआ करीब 100 मीटर दूर खड्ड में पलट गया।

कोतवाली प्रभारी अनिरुद्ध सिंह व सिपाहियों ने ग्रामीणों की मदद से घायलों को बाहर निकाला। उस पर सवार समगरा गांव निवासी रामभवन (45) पुत्र रामधनी की मौके पर मौत हो गई।

गंभीर रूप से घायल मीनू (21) पुत्र शिवलाल, सहादुन (70) पत्नी मोतीलाल, मोती खां (75) पुत्र नबी, कुलदीप (25) पुत्र छेदीलाल, लवलेश (26) पुत्र हीरालाल, जगन्नाथ ( 53) सत्यनारायण व उसका पुत्र टेंपो चालक अंकित (20), केदार सिंह (60) पुत्र धनराज सिंह, भोला (50) पुत्र रामेश्वर, सोनू (18) पुत्र ज्ञान सिंह निवासीगण समगरा तथा रिश्तेदारी में समगरा आए रतिराम यादव (50) पुत्र रामचरन व उसकी पत्नी शोभा (45) निवासी पहड़िया (कुलपहाड़-महोबा), ननकवा (50) पुत्र मोहनलाल (50) निवासी सिरिया ताला समगरा को बबेरू सीएचसी लाया गया। यहां से उन्हें जिला अस्पताल रिफर कर दिया गया। अन्य घायलों में मिथलेश (37) पत्नी ज्ञान सिंह व उसकी पुत्री बबली (11) और प्रियंका (5), श्याम सुंदरी पुत्री मुलकू (18) व उसका भाई अखिलेश (24), मटरू ( 55) पुत्र रामआसरे, पंचा यादव (33) पुत्र सूरजबली निवासीगण समगरा का सीएचसी में इलाज चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed