फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   death

दो मौसेरी बहनें यमुना में डूबी, एक की मौत

Wed, 17 Mar 2021 11:32 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 17 Mar 2021 11:32 PM IST
विज्ञापन
death
मरका (बांदा)। यमुना नदी में बुधवार को नहाते समय दो मौसेरी बहनें गहरे पानी में समा गईं। वहां मौजूद ग्रामीणों ने जब तक उन्हें नदी से बाहर निकाला एक की मौत हो चुकी थी। दूसरी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। डूबने वाली किशोरी 11वीं की छात्रा थी।
विज्ञापन

मरका थाना क्षेत्र में कस्बा निवासी कमल कुमार तिवारी के यहां श्रीमद्भागवत कथा चल रही है। तमाम रिश्तेदार भी उनके घर आए हैं। बुधवार को सुबह करीब 11 बजे कमल कुमार की पुत्री कामिनी (17) अपनी मौसेरी बहन रीतिका (17) पुत्री उमेश कुमार मिश्रा (खजुहा, फतेहपुर) के साथ यमुना नदी नहाने गई थी। साथ में कामिनी का भाई अंश व ममेरा भाई अंकेत भी था। कामिनी और रीतिका दोनों एक-दूसरे को पकड़कर यमुना नदी में नहा रही थीं तभी रीतिका पानी में फंस गई। उसे बचाने के प्रयास में कामिनी गहरे पानी में समा गई।
विज्ञापन

शोर सुनकर कुछ दूर घाट में मौजूद ग्रामीण ने नदी में छलांग लगा दी और रीतिका को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। कुछ देर बाद कामिनी को भी खोज निकाला लेकिन उसकी मौत हो चुकी थी। रीतिका को बबेरू सीएचसी में भर्ती कराया गया है। उधर, घटना को लेकर परिवार में कोहराम मच गया। शोक से भागवत कथा नहीं हुई। परिजनों के मुताबिक मृतका गांव के इंटर कालेज में 11वीं की छात्रा थी। उसके दो भाई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed