{"_id":"60c254278ebc3eac620d4f3f","slug":"dead-body-of-youth-found-in-river-banda-news-knp63341855","type":"story","status":"publish","title_hn":"नदी में मिला युवक का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नदी में मिला युवक का शव
विज्ञापन
dead body of youth found in river
- फोटो : BANDA
खप्टिहा कलां। जसपुरा थाना क्षेत्र के बरेहटा गांव में बुधवार को शाम युवक की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। युवक का शव केन नदी में मिला। परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए कुछ देर के लिए खदान के पास जाम लगा दिया।
गांव निवासी रामऔतार का बेटा रामलखन (27) का शव केन नदी में पानी में मिला। पुलिस का कहना है कि डूबकर मौत हुई है। रामलखन बुधवार को अमलोर खदान जाने की बात कहकर घर से निकला था। शाम तक वापस न आने पर तलाश शुरू हुई तो गांव के पास केन नदी में इसका शव पाया गया। परिजनों की सूचना पर एसडीएम पैलानी रामकुमार, सीअ
ो सत्यप्रकाश शर्मा और जसपुरा व पैलानी थाना प्रभारी फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। परिजन और कुछ ग्रामीण शव को नाव से अमलोर खदान ले आए। यहां शव रखकर कुछ देर जाम लगाया।
विज्ञापन
युवक की मां रन्नो देवी ने खदान संचालकों पर मजदूरी न देने और हत्या का आरोप लगाया। जसपुरा थाना प्रभारी सुनील कुमार सिंह ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सीओ ने बताया कि नदी पार करते समय पानी में डूब जाने से मौत हुई है। उधर, मृतक के भाई गीताराम का कहना है कि जहां शव मिला है वहां इतनी गहराई नहीं है कि डूब सके। रामलखन तैराक भी था। उसके पत्नी और 3 वर्षीय पुत्री है।