{"_id":"af167c195a40913184efec4cd4be349a","slug":"ddc-candidates-ramkishun-richest-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीडीसी प्रत्याशियों में रामकिशुन सबसे अमीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीडीसी प्रत्याशियों में रामकिशुन सबसे अमीर
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
Updated Wed, 30 Sep 2015 11:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला पंचायत सदस्य (डीडीसी) बनने की तमन्ना रखने वाले
विज्ञापन
कई प्रत्याशी करोड़पति हैं। इनके पास करोड़ों की जमीन, मकान, लग्जरी वाहन
तथा असलहे हैं। वर्तमान जिला पंचायत अध्यक्ष और उनकी पत्नी के पास भी दौलत
की कमी नहीं है।
निर्वाचन आयोग के निर्देश के मुताबिक डीडीसी प्रत्याशियों ने शपथ पत्र के साथ अपनी संपत्ति का ब्योरा भी पेश किया है। इसमें सपा नेता वार्ड-14 से डीडीसी प्रत्याशी रामकिशुन प्रजापति (मवई) के पास 50 लाख और पत्नी के पास चार लाख रुपये नगद हैं।
जिला मुख्यालय से सटी 20 करोड़ रुपये की 15 बीघा और पांच करोड़ रुपये कीमत की नौ बीघा जमीन है। तीन करोड़ रुपये का तीन मंजिला और एक करोड़ रुपये के तीन मकान हैं। पति-पत्नी के पास दो ट्रैक्टर हैं। चौपहिया और दोपहिया वाहन समेत चार लाख रुपये के जेवर हैं।
इसी वार्ड से प्रत्याशी पूर्व ब्लाक प्रमुख तुलसीराम यादव उर्फ अड्डू के पास 1.10 करोड़ रुपये की कृषि भूमि, लगभग दो लाख रुपये के जेवरात हैं। चटचटगन (कनवारा) गांव निवासी लक्ष्मीनारायण निषाद के पास भी लगभग एक करोड़ रुपये की कृषि भूमि, चार मकान, एक लाख रुपये नगद, एक लाख रुपये बैंक में और चौपहिया व दोपहिया वाहन हैं।
वार्ड-15 से वर्तमान जिला पंचायत सदस्य और जिला पंचायत अध्यक्ष बल्देव वर्मा और उनकी पत्नी कैलशिया वर्मा के पास 20-20 हजार रुपये, लगभग तीन लाख रुपये बैंक में जमा, 9.74 लाख रुपये इंडेन गैस एजेंसी के नाम जमा हैं।
40 लाख रुपये की व्यवसायिक जमीन के अलावा 10 लाख रुपये की कृषि भूमि, 10 लाख रुपये का मकान, राइफल और लगभग एक लाख रुपये के जेवर हैं।
वार्ड-16 से पर्चा दाखिल करने वाली पूर्व मंत्री दद्दू प्रसाद की भाभी फूलारानी (गोयरा) और उसके पति के पास 50-50 हजार रुपये नगद हैं। 15 लाख रुपये का मकान, एक लाख रुपये के जेवर, एक ट्रैक्टर व बाइक और 20 लाख रुपये की जमीन है।
इसी वार्ड में गोयरा गांव की ही कौशिल्या के पास 60 हजार और पति कल्याणचंद्र के पास 35 हजार रुपये नगद, 74 हजार बैंक जमा, 60 हजार की बीमा पालिसी, चौपहिया, दोपहिया वाहन, खुद के पास 150 ग्राम व पति के पास 40 ग्राम का सोना है।
12 लाख रुपये की जमीन और 2.50 लाख रुपये का मकान है। भाजपा समर्थित प्रत्याशी अनुसुइया के नाम तीन लाख का मकान और पति संतराम सिंह के नाम 20 लाख रुपये का मकान है। 27.20 लाख रुपये की कृषि भूमि, 130 ग्राम सोना, आधा किलो चांदी, पति के नाम राइफल और दोपहिया व चौपहिया वाहन हैं।