फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   DD Girwan Nandwara the two-run win

डीडी गिरवां ने नंदवारा को दो रन से हराया

Thu, 03 Nov 2016 11:41 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, बांदा
ब्यूरो, अमर उजाला, बांदा Updated Thu, 03 Nov 2016 11:41 PM IST
विज्ञापन
DD Girwan Nandwara the two-run win
क्रिकेट - फोटो : getty
खत्रीपहाड़/तिंदवारी। डीपीएल सीजन-5 क्रिकेट मैच के दूसरे दिन बृहस्पतिवार को जय मां विंध्यावासिनी क्रिकेट मैदान में डीडी गिरवां ने एनसीसी नंदवारा गांव की टीम को दो रन से हरा दिया। सबसे अधिक 62 रन बनाने वाले विवेक तिवारी को मैन आफ द मैच घोषित किया गया।
विज्ञापन


गिरवां टीम ने टास जीतकर पहले बल्लेबाजी की। टीम ने निर्धारित 18 ओवर में 166 रन बनाए। विवेक तिवारी ने सात चौके और चार छक्के की मदद से 62 रन और गोविंद ने चार चौकों और पांच छक्कों की मदद से 57 रन बनाए। नंदवारा टीम के गेंदबाज राजेश कुमार ने तीन, बीएन सिंह और हनुमान ने दो-दो विकेट लिए। जवाब में नंदवारा की टीम 165 रन पर आल आउट हो गई।
विज्ञापन


भानु ने तीन छक्के और दो चौकों की मदद से 30 और बीएन सिंह ने 17 रन बनाए। डीडी गिरवां के गेंदबाज कुलदीप ने 36 रन देकर चार विकेट और सौरभ यादव ने 23 रन देकर तीन विकेट लिए। अंपायर चंद्रमोहन यादव (खानपुर) व मोनू शुक्ला और स्कोरर पीयूष चौबे और प्रशांत गोस्वामी तथा कमेंट्रेटर संदीप तिवारी व आकाश गोस्वामी रहे। मैन आफ दि मैच का पुरस्कार विवेक तिवारी को आलोक शुक्ला और पिथौराबाद प्रधान मुन्ना यादव ने सौंपा। आयोजक चंदन शुक्ला (अध्यक्ष), लवलेश, रामकृष्ण, पुरुषोत्तम चौबे, छंगू कुशवाहा, संतोष गोस्वामी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed