फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   DCM cleaner dies due to truck collision

ट्रक की टक्कर से डीसीएम क्लीनर की मौत

Wed, 11 Aug 2021 10:42 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 11 Aug 2021 10:42 PM IST
विज्ञापन
DCM cleaner dies due to truck collision
DCM cleaner dies due to truck collision - फोटो : BANDA
तिंदवारी (बांदा)। ट्रक और डीसीएम की आमने-सामने भिड़ंत में डीसीएम के युवा क्लीनर की मौत हो गई। कूदने में चालक भी चुटहिल हो गया। ट्रक चालक और क्लीनर भाग निकले। दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों को पुलिस ने जेसीबी से हटवाकर आवागमन बहाल कराया है।
विज्ञापन

घटना थाना क्षेत्र के मूंगुस गांव के नजदीक एक ढाबे के पास की है। कबरई से गिट्टी लादकर डीसीएम चालक व शुक्ला बाजार (अमेठी) निवासी शमीम खां अमेठी जा रहा था। उसके साथ क्लीनर मूर्ति पुरवा (शुक्ला बाजार, अमेठी) निवासी गुड्डू (19) पुत्र निसार भी था।
विज्ञापन

बुधवार को तड़के करीब 3 बजे कुरसेजाधाम पुलिस चौकी से कुछ दूर सामने से आ रहे खाली ट्रक से भिड़ंत हो गई। जबरदस्त टक्कर से क्लीनर गुड्डू डीसीएम में ही फंस गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। बचने के लिए कूदा चालक शमीम भी चुटहिल हो गया। दूसरे ट्रक का चालक और क्लीनर भाग निकले। पुलिस ने डीसीएम चालक और क्लीनर को जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां डाक्टर ने गुड्डू की मौत की पुष्टि कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों को घटना की सूचना दी। घायल चालक शमीम ने बताया कि गुड्डू दो साल से क्लीनर था। आरोप लगाया कि सामने से आ रहे ट्रक के चालक को झपकी आ जाने पर वह उसकी साइड में घुस आया। हादसे की आशंका होने पर वह कूद गया।

क्लीनर गुड्डू को भी कूदने के लिए आवाज लगाई, लेकिन गेट का लॉक न खुलने पर गुड्डू नहीं कूद सका और डीसीएम में ही फंस कर रह गया। मृतक तीन भाइयों में दूसरे नंबर का था। उधर, दुर्घटना से हाईवे का आवागमन प्रभावित रहा। लगभग एक घंटे की मशक्कत के बाद पुलिस ने जेसीबी से दोनों ट्रकों को हटवाकर आवागमन बहाल कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed