{"_id":"6542943a441694fce201ae48","slug":"daughter-kept-begging-to-open-the-door-banda-news-c-212-1-ori1004-4057-2023-11-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: दरवाजा खुलवाने के लिए मिन्नतें करती रही बेटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: दरवाजा खुलवाने के लिए मिन्नतें करती रही बेटी
Wed, 01 Nov 2023 11:38 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
Updated Wed, 01 Nov 2023 11:38 PM IST
विज्ञापन
बांदा। गिरवां थाना क्षेत्र के एक गांव में महिला की दुष्कर्म के बाद धारदार हथियार से की गई निर्मम हत्या के मामले में मृतका की 20 वर्षीय पुत्री पोस्टमार्टम हाउस में फफक पड़ी। उसने बताया कि मंगलवार को दोपहर दो बजे उसकी मां आरोपी राजकुमार शुक्ला के घर में लगी आटा चक्की में मिट्टी की लिपाई करने के लिए गई थी।
उसके पीछे वह भी कुछ ही देर में सवा दो बजे करीब पहुंच गई थी। आटा चक्की का दरवाजा बंद था। वह दरवाजा खुलवाने के लिए दरवाजा खटखटाया तो अंदर से मां की चीखने की आवाज आई। उसने जोर से दरवाजा से भड़भड़ाया तो किसी ने दरवाजा नहीं खोला। उसने बाहर खड़े होकर मिन्नत की, लेकिन दरवाजा नहीं खुला।
करीब आधा घंटे बाद राजकुमार शुक्ला के भाई बउवा शुक्ला ने दरवाजा खोला तो उसके मुंह से शराब की महक आ रही थी। अंदर जाकर देखा तो राजकुमार शुक्ला उसका भाई बउवा शुक्ला और रामकृष्ण शुक्ला वहां मौजूद थे। उसकी मां के शरीर में कपड़े में नहीं थे। उसका शव तीन टुकड़ों में बंटा पड़ा था। सिर अलग, नग्न अवस्था में धड़ और बाएं हाथ की हथेली अलग पड़ी थी। मंजर देख वह फफक पड़ी। प्रियंका का रोना देख पोस्टमार्टम हाउस में मौजूद लोग भी गमजदा हो गए।
विज्ञापन
बेटी का कहना था कि दोपहर दो बजे से शाम पांच बजे तक गांव में बिजली नहीं आती है। ऐसे में आरोपी कह रहे हैं कि उसकी मां आटा चक्की की साफ्ट में फंसकर मरी है यह कैसे संभव है। गिरवां थाना इंस्पेक्टर संदीप तिवारी ने बताया कि पिता की तहरीर पर तीनों आरोपियों के खिलाफ अनुसूचित जाति अधिनियम समेत दुष्कर्म और हत्या की धारा में रिपोर्ट दर्ज की है। अभी तक किसी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं की जा सकी है।