फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   CV Raman discovered the country was administered by recognized

सीवी रमन की खोज ने दिलाई देश को पहचान

Thu, 02 Mar 2017 12:38 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, बांदा
ब्यूरो, अमर उजाला, बांदा Updated Thu, 02 Mar 2017 12:38 AM IST
विज्ञापन
CV Raman discovered the country was administered by recognized
विज्ञान दिवस कार्यक्रम में मंच पर उपस्थित सीडीओ - फोटो : अमर उजाला

सीवी रमन की याद में आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय विज्ञान दिवस में वैज्ञानिक जागरूकता कार्यक्रम हुए। ‘विज्ञान अभिशाप या वरदान’ और ‘जल संरक्षण एवं प्रदूषण नियंत्रण’ विषयों पर प्रतियोगिताएं हुईं। आयोजन जिला विज्ञान क्लब ने किया।

विज्ञापन


बुधवार को विकास भवन सभागार में आयोजित कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य विकास अधिकारी रामकुमार सिंह ने सीवी रमन की खोज ‘प्रकाश के प्रकीर्णन’ को याद कर की। कहा कि महान वैज्ञानिक सीवी रमन ने देश को विश्वस्तरीय पहचान दिलाई। अर्थ एवं संख्या उप निदेशक एसएन त्रिपाठी ने छात्र-छात्राओं से विज्ञान में रुचि लेने की सलाह दी। जिला विकलांग जन विकास अधिकारी प्रणव पाठक ने प्रतियोगिता में शामिल प्रतिभागियों की हौसलाअफजाई की। जिला समन्वयक शनि कुमार ने बताया कि सीवी रमन की याद में पूरे देश में विज्ञान पर्व मनाया जाता है।
विज्ञापन


भाषण, वाद-विवाद, चित्रकला और विज्ञान प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताएं हुईं। इसमें जिले के महाविद्यालयों, आईटीआई, कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय समेत कई स्कूल-कालेजों के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। निर्णायकों में पशुपालन विभाग के डॉ. आनंद, पूर्व प्रधानाचार्य (जीआईसी) अशोक तिवारी और बेसिक शिक्षा विभाग के अमित पांडेय शामिल रहे। विकास भवन संघ अध्यक्ष रीता सिंह ने आभार जताया। डॉ. अनुराधा रंजन, डॉ. छवि पुरवार, डॉ. अन्नपूर्णा त्रिपाठी, डॉ. रामेंद्र, अरविंद अस्थाना, सुनील, जय कुमार, पुष्पेंद्र साहू, आईटीआई अनुदेशक करण सिंह, मनीष कुमार भी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed