फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Current death of uncle, niece burnt

करंट से चाचा की मौत, भतीजी झुलसी

Mon, 29 Aug 2016 11:38 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, बांदा
ब्यूरो, अमर उजाला, बांदा Updated Mon, 29 Aug 2016 11:38 PM IST
विज्ञापन
Current death of uncle, niece burnt
एचटी लाइन - फोटो : Demo pic

बेंदाघाट। एचटी लाइन गिरने से टूटी एलटी लाइन युवक पर आ गिरी। इससे ट्यूबवेल पर दूध के डिब्बे धो रहे युवक की मौत हो गई, जबकि टीवी के स्विच बंद कर रही भतीजी गंभीर रूप से झुलस गई। घरों में हाई वोल्टेज करंट दौड़ने से लाखों के उपकरण फुंक गए।

विज्ञापन


अमलीकौर गांव के मजरा गड़ौला डेरा में सोमवार की सुबह अरुण कुमार सिंह (23) पुत्र शिवकुमार सिंह चंदेल अपने ट्यूबवेल पर दूध के डिब्बे धो रहा था। ऊपर से गुजरी 11 हजार वोल्ट की लाइन अचानक टूट कर ट्यूबवेल की एलटी लाइन पर गिर गई। इसके बाद नीचे अरुण कुमार के ऊपर आ गिरी। वह गंभीर रूप से झुलस गया। उधर, घरों में हाईवोल्टेज आ जाने से तमाम उपकरण फुंक गए।
विज्ञापन


टीवी बचाने के लिए स्विच बंद कर रही अरुण की 12 वर्षीय भतीजी प्रिंशू देवी पुत्री सुरेंद्र सिंह करंट से झुलस गई। झुलसे अरुण और प्रिंशू को परिजन कानपुर ले जा रहे थे। रास्ते में अरुण की मौत हो गई। प्रिंशू को फतेहपुर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अरुण दूध का कारोबार करता था। चार माह पूर्व 16 अप्रैल को उसकी शादी छतरपुर जिले की गायत्री देवी उर्फ रज्जो से हुई थी। शादी के बाद चंद दिन रहकर गायत्री मायके चली गई थी। चार दिन पूर्व 24 अगस्त को अरुण उसे मायके से लिवाकर लाया था। मात्र चार माह में पति और सिंदूर गवां बैठी गायत्री बेहोश हो गई है। उधर, परिजनों ने अरुण के शव का पोस्टमार्टम कराए बिना यमुना नदी में अंतिम संस्कार कर दिया।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed