{"_id":"616eff3f3ffd7d126d196b59","slug":"cultural-banda-news-knp659157297","type":"story","status":"publish","title_hn":"शस्त्र पूजन के साथ मनाया दशहरा मिलन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शस्त्र पूजन के साथ मनाया दशहरा मिलन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के तत्वाधान में मंगलवार को यहां के एक गेस्ट हाउस में शस्त्र पूजा के साथ दशहरा मिलन मनाया गया। साथ ही सम्राट मिहिर भोज प्रतिहार की जयंती भी मनाई गई। समारोह में ब्लॉक प्रमुख, जिला पंचायत सदस्य, क्षेत्र पंचायत सदस्यों, प्रधानों तथा पूर्व सैनिकों को सम्मानित किया गया। समारोह में सात नवंबर को सत्यनारायण इंटर कालेज तिंदवारी में क्षत्रिय सम्मेलन कराने का निर्णय लिया गया है।
कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष नरेंद्र सिंह परिहार ने कहा कि सिकंदर, गजनवी, गौरी, अकबर को पाठ्यक्रम में महत्व दिया गया है। राष्ट्र व संस्कृति के रक्षा में जीवन समर्पित करने वाले नाग भट्ट, बप्पारावल, खारबेल, भारत सम्राट मिहिर भोज को आम नागरिक कम ही जानते हैं। उन्होंने कहा कि शिक्षा नीति में सुधार होना चाहिए, जिससे राष्ट्रीय भावना विकसित हो सके। रामकरन सिंह बच्चन, जयराम सिंह (बछेउरा) व सावित्री सिंह ने क्षत्रिय एकता पर जोर दिया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता संजय सिंह व कैप्टन एसबी सिंह राठौर ने की।
इस दौरान महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष सावित्री सिंह व ब्लॉक प्रमुख स्वर्ण सिंह (सोनू) के अलावा कमलेश सिंह, डॉ. इंद्रवीर सिंह, श्याम सिंह, वीएन सिंह, सूर्यपाल चौहान, नागेंद्र सिंह लाला, अजय सिंह, राजा बाबू सिंह परमार, सबल सिंह व डॉ. सुरेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।