फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Young woman blew herself alive in laws

ससुराल में युवती ने खुद को जिंदा फूंका

Thu, 28 Jan 2016 12:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा Updated Thu, 28 Jan 2016 12:02 AM IST
विज्ञापन
Young woman blew herself alive in laws
पैलानी डेरा। युवती ने ससुराल में मिट्टी का तेल छिड़ककर खुद को आग लगा ली।
विज्ञापन
उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने पंचनामा के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मृतका के पिता की तहरीर पर पति समेत पांच ससुराल वालों के खिलाफ पर दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है।

जसपुरा कस्बा निवासी रामा देवी (24) पत्नी घनश्याम प्रजापति ने मंगलवार को शाम घर के कमरे में अपने ऊपर मिट्टी का तेल छिड़ककर आग लगा ली। उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

ससुराल वालों ने बताया कि घटना से कुछ घंटे पहले रामा देवी का अपने पति से किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। पति के खेत जाने के बाद उसने कमरा बंद कर खुद को जिंदा फूंक लिया। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया।

उधर, मृतका के पिता हरिया (गौरीकलां) ने आरोप लगाया कि दहेज की मांग पूरी न होने पर पति और ससुराल वालों ने मारपीट के बाद पुत्री को जलाकर मार डाला। बताया कि तीन साल पहले शादी की थी।

जसपुरा थानाध्यक्ष महेश सिंह ने बताया कि मृतका के पिता की तहरीर पर पति, सास, ननद सीमा देवी, ससुर रामदरस और देवर राधेश्याम के खिलाफ 498 ए, 304 बी, 323, 506 और दहेज प्रतिषेध अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed