फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Worker killed at home sleeping, placed near sleeping wife arrested

घर में सो रहे मजदूर की सिर कूंचकर हत्या, नजदीक सो रही पत्नी को दबोचे रखा

Sat, 24 Jan 2015 11:27 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा Updated Sat, 24 Jan 2015 11:27 PM IST
विज्ञापन
Worker killed at home sleeping, placed near sleeping wife arrested

घर में सो रहे मजदूर की सिर और चेहरे पर ताबड़तोड़ वार करके हत्या कर दी। नजदीक में बच्चों के साथ सो रही पत्नी का मुंह दाबकर अपने कब्जे में कर लिया। मृतक के भाई ने अज्ञात हत्यारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।

विज्ञापन


घटना बिसंडा कस्बे की है। दशरथ थोक निवासी रामखेलावन यादव (40) पुत्र ललवा पल्लेदारी कर परिवार पाल रहा था। शुक्रवार की रात वह घर में परिवार के साथ सो रहा था। पत्नी विमला तीन मासूम बच्चों के साथ नजदीक में सो रही थी।
विज्ञापन


रामखेलावन का छोटा भाई दउवा खेत में पानी लगाने गया था। आधी रात के करीब अज्ञात बदमाश घर में घुस आए। बकौल पत्नी विमला उसे दो बदमाशों ने दबोच आंखें-मुंह बंद कर दिया। दो अन्य ने पति के सिर-चेहरेपर किसी हथियार से ताबड़तोड़ वार कर मौत के घाट कर दिया। बदमाशों के जाने के बाद पत्नी ने दउवा को फोन पर सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


तड़के खेत से भागकर दउवा घर आया। उसने बताया कि रामखेलावन की किसी से दुश्मनी नहीं थी। अलबत्ता वह शराब पीने का आदी था। पत्नी ने यह भी बताया कि बदमाशों ने घर की बिजली काट दी थी जिससे वह किसी को पहचान नहीं पाई।


शनिवार सुबह पुलिस अधीक्षक पीयूष श्रीवास्तव और अपर पुलिस अधीक्षक रामस्वरूप सिंह ने भी घटना का निरीक्षण किया। मृतक के भाई दउवा ने अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed