सूदखोर भी कस रहे सूखे बुंदेलखंड पर शिकंजा
बांदा। सूखे के मारे जिले को सूदखोर भी खोखला कर रहे
यह रकम अदा न करने पर उसकी पासबुक छीन ली और जान से मारने की धमकी दे रहा है। इस मामले में एएसपी ने शहर कोतवाली पुलिस को कार्रवाई का निर्देश दिया है।
कैलाशपुरी निवासी मिथुन पुत्र छोटेलाल नगर पालिका में चालक है। उसने पुलिस अधीक्षक को दी अर्जी में बताया कि अपनी मां के इलाज के लिए सात महीने पहले कालूकुआं निवासी सूदखोर साहूकार से 20 हजार रुपये कर्ज लिया था।
हर महीने अपने वेतन से पांच हजार रुपये अदा कर रहा है। अब तक 35 हजार रुपये दे चुका है लेकिन सूदखोर अभी एक लाख रुपये और मांग रहा है।
शुक्रवार को सूदखोर ने कोआपरेटिव बैंक के पास उसकी पासबुक छीन ली और उठवा ले जाने तथा लाश गायब कर देने की धमकी दी।
मिथुन और सफाईकर्मियों के नेता अनिल भारती ने बताया कि नगर पालिका में कार्यरत तमाम कर्मचारी सूदखोरों के शिकंजे में हैं। आए दिन उनके साथ ऐसी घटनाएं हो रही हैं। उसने रिपोर्ट दर्ज किए जाने की फरियाद की है।
इस
बाबत अपर पुलिस अधीक्षक आशुतोष शुक्ल ने कहा है कि यह पता कराया जा रहा है
कि आरोपी के पास साहूकारी का लाइसेंस है या नहीं? इसी तरह साहूकारी और
सूदखोरी का धंधा करने वालों की भी जांच कराई जाएगी कि वह इसका लाइसेंस
प्राप्त किए हैं या नहीं?
अगर साहूकारी का लाइसेंस है तो ब्याज भी
नियमानुसार लिया जा रहा है या नहीं? जांच के बाद अवैध साहूकारों और
सूदखोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।