{"_id":"599b27344f1c1b54018b4737","slug":"two-thieves-arrested-including-six-bikes","type":"story","status":"publish","title_hn":"छह बाइकों समेत दो चोर गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
छह बाइकों समेत दो चोर गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा
Updated Tue, 22 Aug 2017 12:02 AM IST
विज्ञापन
बाइक चोर गिरोह के पकड़े गए सदस्यों के बारे में जानकारी देतीं एसपी शालिनी।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाहन चेकिंग के दौरान गिरवां पुलिस ने दो बाइक चोरों को गिरफ्तार कर लिया। उनकी निशानदेही पर चोरी की छह बाइकें भी बरामद कीं। सोमवार को पुलिस लाइन में मीडिया को एसपी शालिनी ने बताया कि गिरवां थानाध्यक्ष विवेक प्रताप सिंह के नेतृत्व में पुलिस रविवार की रात वाहन चेकिंग कर रही थी।
विज्ञापन
चोरी की बाइक में बांदा से खुरहंड जा रहे दो चोरों को बरसड़ा मोड़ में पकड़ लिया गया। इसमें जीतू सोनी पुत्र ओम प्रकाश (बनसखा, गिरवां) और देवी शंकर पुत्र अमृतलाल सोनी (शंकर नगर, बांदा) शामिल हैं। जीतू के यहां दो और देवी शंकर से 3 चोरी की बाइकें बरामद हुईं।
विज्ञापन
इनमें कोतवाली नगर से चोरी हुईं दो पैशन-प्रो बाइकें भी शामिल हैं। एसपी ने बताया कि एक माह से यह दोनों बाइक चोरी में लिप्त थे। उन्हें पकड़ने वाली पुलिस टीम में उप निरीक्षक कृष्ण कुमार यादव व राकेश कुमार सिंह, कांस्टेबिल धर्मेंद्र, देवर्षि कुमार, हसबुल तलब, लालाभइया आदि शामिल रहे।
विज्ञापन