{"_id":"56f57c034f1c1b2502f14d3f","slug":"two-killed-in-road-accidents-10-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसों में दो की मौत, 10 घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सड़क हादसों में दो की मौत, 10 घायल
ब्यूरो/अमर उजाला,बांदा
Updated Sat, 26 Mar 2016 12:01 AM IST
विज्ञापन
सड़क हादसा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा। टेंपो की टक्कर से वृद्धा की मौत हो गई। एक अन्य दुर्घटना में टेंपो पलटने से घायल महिला ने जिला अस्पताल में दम तोड़ दिया। अन्य सड़क हादसों में 10 राहगीर घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
बिसंडा थाना क्षेत्र के इटर्रा मिलौली गांव निवासी सुखरानी (75) पत्नी चुनुवा होली पर अपनी पुत्री गुलाबकली पत्नी भवानीदीन के यहां अतरहट गांव गई थी। गुरुवार को शाम वह घर के सामने पेड़ के नीचे बैठी थी। इसी बीच चिल्ला की ओर से आ रहे टेंपो ने उसे टक्कर मार दी।
विज्ञापन
पास बैठी तिजिया (60) पत्नी सजीवन भी घायल हो गई। तिंदवारी पीएचसी में सुखरानी की मौत हो गई। ग्रामीणों ने टेंपो चालक को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। एक अन्य घटना में बुधवार की शाम टेेंपो पलटने से घायल कमलेश कुमारी (45) पत्नी शिव कुमार की गुरुवार की रात उपचार के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन
उधर, शहर के बिजली खेड़ा मोहल्ला निवासी लवलेश (26) पुत्र वासुदेव गुरुवार को शाम बाइक पर अपने ननिहाल ऐला गांव जाते समय खुरहंड गांव के पास बोलेरो की टक्कर से घायल हो गया। शहर के खाईंपार मोहल्ला निवासी संग्राम (22) और उसका ममेरे भाई रामेंद्र (22) (अकबरपुर) बाइक पर जाते समय बांधा पुरवा गांव के पास गिरकर घायल हो गए।
एक अन्य घटना में राहुल (20) पुत्र अजय कुमार व रोहित (17) पुत्र विनय कुमार निवासी गुगौली (चिल्ला) और अनिल (24) पुत्र रामगोपाल निवासी चमरौटी गुरुवार को शाम बाइक पर आते समय तिंदवारी के पास गिरकर घायल हो गए।
उधर, कालिंजर निवासी भरतलाल (20) पुत्र गोपाल गुरुवार को दोपहर बाइक पर खेत से घर जाते समय ट्रक की टक्कर से घायल हो गया। साथ में बैठे चचेरे भाई पुष्पेंद्र (20) पुत्र शिव प्रसाद को भी चोटें आईं।
गिरवां थाना क्षेत्र के देवरार गांव निवासी शांति (30) पत्नी राम प्रताप कार की टक्कर से घायल हो गई। देहात कोतवाली क्षेत्र के डांड़िनपुरवा निवासी संतोष कुमार (20) पुत्र रामपाल गुरुवार को शाम मवई गांव जाते समय बाइक से गिरकर घायल हो गया।