फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Tragic mess Shot by the henchmen

दुर्दांत बबुली को उसी के गुर्गे ने गोली मारी

Thu, 04 May 2017 12:10 AM IST
banda
banda Updated Thu, 04 May 2017 12:10 AM IST
विज्ञापन
Tragic mess Shot by the henchmen
प्रतीकात्मक - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
क्षेत्र के लिए नासूर साबित हो रहा बबुली गैंग अब आपस में लड़-भिड़ रहा है। सात लाख के इनामी बबुली को उसी के खासमखास लवलेश ने एक शादी समारोह में गोली मार दी। इसके बाद वो मौके से फरार हो गया। गोली मारने से पहले लवलेश ने बबुली की कथित प्रेमिका को थप्पड़ भी मारा था। घायल बबुली का इलाज एक झोलाछाप से कराया गया। मानिकपुर थानाध्यक्ष ने घटना की पुष्टि की है। देर रात गैंग सदस्यों द्वारा लवलेश की हत्या की भी चर्चा रही। पुलिस ने इसकी पुष्टि नहीं की।



मानिकपुर थाना क्षेत्र के नागर गांव में मंगलवार की रात कोल बिरादरी में लड़की की बारात आई थी। इस शादी में सात लाख का इनामी दस्यु सरगना बबुली कोल अपने एक दर्जन सदस्यों के साथ शामिल हुआ। शराब के नशे में धुत बबुली कोल और सदस्यों ने डीजे पर देर रात तक डांस किया। इसी बीच सरगना की ममेरी बहन के साथ छेड़छाड़ करने पर गैंग से निकाला गया लवलेश कोल पहुंच गया। वह भी शराब के नशे में धुत था। शादी में शामिल होने आई दस्यु सरगना बबुली कोल की कथित प्रेमिका ‘ठाकुराईन’ को लवलेश कोल ने थप्पड़ जड़ दिया। यह बात सरगना को नागवार गुजरी। दोनों के बीच तीखी झड़प हो गई। इसी बीच लवलेश ने तमंचे से सरगना बबुली कोल को गोली मार दी।
विज्ञापन



गोली उसके बाएं कंधे को चीरती हुई निकल गई। शादी समारोह में भगदड़ मच गई। दस्यु सरगना लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ा। गिरोह के सदस्य घेराबंदी करते कि लवलेश जंगल की ओर भाग निकला। घायल सरगना को गैंग के सदस्य कंधे पर लादकर जंगल की ओर ले गए। गैंग के सदस्यों ने आनन-फानन मानिकपुर कस्बे के एक झोलाछाप डाक्टर से संपर्क साध कर इलाज के लिए बुलाया। सूत्रों के मुताबिक दस्यु सरगना फिलहाल खतरे से बाहर है। सरगना ने फरमान जारी किया है कि जिस किसी ने लवलेश कोल को संरक्षण दिया वह उसे नहीं छोड़ेगा। उधर, मानिकपुर थानाध्यक्ष अजय कुमार यादव ने सरगना के घायल होने की पुष्टि करते हुए कहा कि लवलेश ने बबुली कोल को गोली मार दी है। ग्रामीणों ने पूछताछ के दौरान उन्हें बताया कि गोली लगने से सरगना घायल हो गया है। कांबिंग के बाद भी डकैतों का सुराग नहीं लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed