फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Tractor to prevent sand mafia and Villagers

ट्रैक्टर रोकने पर बालू माफिया और ग्रामीण आमने-सामने

Sun, 18 Jan 2015 11:42 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा Updated Sun, 18 Jan 2015 11:42 PM IST
विज्ञापन
Tractor to prevent sand mafia and Villagers

खेत से बालू भरे ट्रैक्टर निकालने का विरोध करने पर दबंग बालू माफिया ने फायरिंग कर दहशत फैला दी। किसान पर अवैध वसूली का आरोप जड़ते हुए ट्रैक्टर आड़े-तिरछे खड़े कर सड़क जाम कर दी।

विज्ञापन


दोनों पक्षों में टकराव के हालत की खबर पाकर कोतवाली पुलिस आ गई तो माफिया भाग निकले। किसान की तहरीर पर पांच लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की गई है।

शहर कोतवाली क्षेत्र के कनवारा केन नदी खदान से रविवार को सुबह बालू भरे ट्रैक्टर अपने खेत से निकालने पर कनवारा गांव निवासी प्रभाकर अवस्थी ने ट्रैक्टर रोक लिए। इस पर बालू कारोबारियों के गुर्गों ने ताबड़तोड़ हवाई फायरिंग शुरू कर दी। बालू भरे ट्रैक्टरों को आड़े-तिरछे खड़ाकर सड़क जाम कर दी।
विज्ञापन


इस बीच किसान के पक्ष में तमाम ग्रामीण भी लामबंद होकर आ गए। दोनों पक्षों के आमने-सामने आ जाने से टकराव के हालत बन गए। इसी बीच खबर मिलने पर शहर कोतवाली और कई दरोगाओं समेत फोर्स मौके पर आ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस को देखकर बालू कारोबारी फरार हो गए। पुलिस ने उत्तेजित ग्रामीणों को शांत कराया। उधर, बालू कारोबारियों का कहना था कि अवैध वसूली के लिए दबाव बनाने को आरोप लगाए जा रहे हैं।


उधर, कोतवाली प्रभारी रनवीर सिंह ने बताया कि किसान प्रभाकर अवस्थी की तहरीर पर यशवंत परिहार और उसके पुत्र करन सिंह सहित 5 लोगों के खिलाफ धारा 147, 323, 504, 506 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। फिलहाल कोई गिरफ्तार नहीं हुआ है।

कोतवाली प्रभारी ने भी बताया कि खेत से बालू भरे ट्रैक्टर निकालने पर ही विवाद हुआ। कोतवाली प्रभारी ने गोलीबारी की घटना से इनकार किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed