फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Tractor driver killed , three injured

ट्रैक्टर चालक की मौत, तीन घायल

Fri, 02 Oct 2015 11:45 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा Updated Fri, 02 Oct 2015 11:45 PM IST
विज्ञापन
बांदा। अलग-अलग वाहन दुर्घटनाओं में चालक की मौत
विज्ञापन
हो गई। दूसरे चालक समेत पांच घायल हो गए। गंभीर रूप से घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।


मटौंध थाना क्षेत्र के दुरेड़ी गांव निवासी लल्ला (26) पुत्र रामविशाल शुक्रवार को शाम ट्रैक्टर में तिल की फसल लेकर खलिहान जा रहा था। गांव के पास ट्रैक्टर पलट जाने से चालक समेत ट्रैक्टर सवार राजेश (25) भी दब गया। ग्रामीणों ने ट्रैक्टर सीधा कर दोनों को बाहर निकाला और जिला अस्पताल पहुंचाया।

यहां चिकित्सकों ने चालक को मृत घोषित कर दिया। एक अन्य घटना में डंफर चालक खैराडा गांव निवासी नंदू गोस्वामी कबरई से डस्ट लेकर अंडौली गांव जा रहा था। उमरहनी गांव से कुछ पहले गड्ढे में डंफर पलट गया।

चालक समेत खलासी बारातीलाल (30) पुत्र रामसेवक, शिवपूजन (28) पुत्र मंगल (खैराडा) घायल हो गए। ग्रामीणों ने घायलों को सीएचसी, बबेरू पहुंचाया। चालक नंदू को गंभीर हालत में जिला अस्पताल भेज दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed