फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   The young woman set fire herself

युवती ने आग लगा जान दी

Sun, 08 Oct 2017 10:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बांदा
अमर उजाला ब्यूरो/बांदा Updated Sun, 08 Oct 2017 10:39 PM IST
विज्ञापन

बांदा। करवा चौथ पर पतियों की लंबी उम्र और सुख-समृद्धि की कामना लेकर ससुरालों में सुहागिनों द्वारा की जा रही तैयारियों के बीच युवती ने करवा चौथ की पूर्व संध्या पर खुद को आग लगाकर ससुराल में ही जान दे दी। मायके वालों ने दहेज के लिए हत्या का आरोप लगाया है। शनिवार को हर घर में सुहागिनें करवा चौथ की पूर्व संध्या पर सुहाग की सलामती के लिए व्रत और पूजा की तैयारियों जुटी थीं। लेकिन इसी बीच देहात कोतवाली क्षेत्र के लुकतरा गांव में रज्जन कोरी की 25 वर्षीय पत्नी आरती ने सूना मौका पाकर ससुराल में शाम को खुद को आग लगाकर आत्महत्या कर ली। पति राजकोट (गुजरात) में किसी प्राइवेट कंपनी में नौकरी करता है। इन दिनों वहीं है। मृतका के ससुर सिद्ध गोपाल ने बताया कि घटना के समय वह मवेशी बाड़े में था। सास आशा देवी चारा काटने खेत गई थी। ससुर आग लगाने की अन्य जानकारी नहीं दे सके। खबर मिलते ही देर रात थानाध्यक्ष रेहाना यासमीन मौके पर पहुंच गईं और शव का पंचनामा भरवा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। उधर, मृतका के पिता राधा चरन व मां गोरा बाई (बड़ोखर बुजुर्ग, गिरवां) ने ससुराल वालों पर आरोप लगाया कि बाइक और कुछ नगद पैसा दहेज के तौर पर और मांग रहे थे। यह फरमाइश पूरी न होने पर हत्या कर जला दिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि फिलहाल तहरीर नहीं मिली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का भी इंतजार है। उसी के मुताबिक कार्रवाई होगी।

विज्ञापन




किशोरी की आग से जलकर मौत
बबेरू। कोतवाली क्षेत्र के अरथरा गांव में मनीषा (16) पुत्र राम कृपाल की शनिवार की रात आग से जलकर मौत हो गई। पिता ने बताया कि खाना बनाते समय जलता चिराग ऊपर आ गिरने से उसके कपड़ों में आग लग गई। बचाने में भाई रमेश भी मामूली रूप से झुलस गया। मनीषा को तत्काल सीएचसी लाया गया। यहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। यहां उपचार के दौरान देर रात उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम  के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed