{"_id":"578d16484f1c1b9d32c4c1e8","slug":"the-three-women-ate-the-poison-a-death","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन युवतियों ने जहर खाया, एक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तीन युवतियों ने जहर खाया, एक की मौत
ब्यूरो अमर उजाला, बांदा
Updated Mon, 18 Jul 2016 11:17 PM IST
विज्ञापन
poison
- फोटो : amar uajal
बांदा। अलग-अलग स्थानों पर तीन युवतियों ने जहर खा लिया। इनमें से एक युवती की मौत हो गई। मायके वालों ने ससुराल वालों पर दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाया है। एक किशोरी ने भी जहर खाकर जान देने की कोशिश की।
विज्ञापन
अतर्रा नगर में अनीता (21) पत्नी अनिल प्रजापति ने रविवार को ससुराल में जहर खा लिया। परिजनों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया। सोमवार को तड़के उसकी मौत हो गई। ससुराल वाले अस्पताल में शव छोड़कर भाग गए।
विज्ञापन
पुलिस ने पंचनामा कर शव का पोस्टमार्टम कराया। मृतका के पिता भगवानदीन ने आरोप लगाया कि दहेज को लेकर पति समेत ससुराल वाले पुत्री को प्रताड़ित करते थे। रविवार को सास और ननद ने अनीता का हाथ पकड़ लिया और पति अनिल ने जबरन जहर पिला दिया। बताया कि शादी दो साल पहले हुई थी। उधर, अतर्रा थानाध्यक्ष केएन सिंह का कहना है कि अभी उन्हें तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
एक अन्य घटना में गुसियारी गांव (मौदहा) की दक्खो (25) पत्नी अनीस ने रविवार की रात ससुराल में जहर खा लिया। उधर, शहर के सिविल लाइंस निवासी पूजा (13) पुत्री पप्पू ने रविवार की रात जहर खाकर जान देने की कोशिश की।
बबेरू प्रतिनिधि के मुताबिक कोतवाली क्षेत्र के पतवन गांव निवासी वंदना (23) पत्नी संदीप ने सोमवार को सुबह ससुराल में जहर खा लिया। परिजन उसे सीएचसी लाए। यहां से गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। घटना के पीछे गृह कलह बताई जा रही है।