फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   The pistol shot and killed himself

तमंचे से खुद को गोली मारकर दी जान

Thu, 04 Feb 2016 12:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा Updated Thu, 04 Feb 2016 12:02 AM IST
विज्ञापन
The pistol shot and killed himself

बांदा। युवक ने सीने में तमंचा सटाकर खुद को गोली मार

विज्ञापन
ली। उसकी वहीं मौत हो गई। परिजन घटना का कारण नहीं बता पा रहे, लेकिन पुलिस इसे आशनाई का मामला मान रही है। मृतक की जेब से पुलिस ने पत्र बरामद किया। खून में सराबोर हो जाने से इसे पढ़ा नहीं जा सका।

घटना शहर कोतवाली क्षेत्र के गुलाब बाग मोहल्ले की है। कौशल किशोर सिंह का पुत्र ऋषभ सिंह परिहार (20) प्राइवेट तौर पर बिजली मीटर रीडिंग का काम करता था। बुधवार को दोपहर करीब 12 बजे वह अपने कमरे में बेड पर कान में लीड लगाए मोबाइल से बात कर रहा था।

घर के अन्य लोग अपने कामकाज में लगे थे। इसी बीच ऋषभ ने अपने बाएं सीने में तमंचा सटाकर गोली मार ली। गोली सीना चीरकर पीठ से पार निकल गई।

फायर की आवाज सुनकर उसकी भाभी और बहन कमरे में आईं। ऋषभ को खून से लथपथ देख शोर मचाया। पिता ने उसे जिला अस्पताल ले जाने की कोशिश की, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस को सूचना दी गई।

घटना के लगभग पौन घंटे बाद कोतवाली पुलिस ने आकर निरीक्षण किया। हाथ में फंसा 315 बोर तमंचा बरामद कर शव की पड़ताल की। ऋषभ की जेब से एक कागज मिला।

कई तह में मुड़ा यह पत्र खून से भीग जाने से खोलकर पढ़ा नहीं जा सका। पुलिस ने पत्र को अपने कब्जे में ले लिया है।

क्षेत्राधिकारी नगर विनोद सिंह और प्रभारी निरीक्षक जनमेजय सचान ने भी घरवालों से पूछताछ की। इंसपेक्टर सचान ने बताया कि घटना की जांच हो रही है। मामला प्रेम-प्रसंग का प्रतीत हो रहा है। युवक अविवाहित था।


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed