फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Tazia path bathing cow controversy

ताजिया रास्ते पर गाय नहलाने से विवाद

Sun, 25 Oct 2015 11:22 PM IST
Updated Sun, 25 Oct 2015 11:22 PM IST
विज्ञापन

करतल। ताजिया जुलूस के रास्ते पर गाय नहलाकर पानी

विज्ञापन
फैला देेने का मामूली विवाद सांप्रदायिक मामले का तूल पकड़ते बाल-बाल बचा। प्रशासन के अफसरों और पुलिस की फौरी कार्रवाई से बात बढ़ने नहीं पाई। अफसरों की मौजूदगी और पुलिस फोर्स की निगरानी में ताजिया जुलूस उसी रास्ते से शांतिपूर्वक गुजर गया।

यहां रेहुंची रोड पर पुलिस चौकी के सामने मर्दन सिंह के पुत्र महेश सिंह ने अपने दरवाजे पर गाय नहला दी। इससे वहां पानी रास्ते में फैल गया। महेश के घर के सामने रहने वाली महिला आमना और उसके पति खिलाड़ी ने ताजिया जुलूस के मौके पर रास्ते में पानी फैला देने पर ऐतराज किया।

इस पर दोनों में मारपीट हो गई। यह मामला तूल पकड़ने लगा। खबर मिलते ही एसडीएम अतर्रा पुष्पराज सिंह, सीओ नरैनी राकेश मिश्रा और करतल चौकी व गिरवां तथा नरैनी थानों की पुलिस मौके पर आ गई। मुख्यालय में डीएम सुरेश कुमार ने तत्काल एडीएम डीएस पांडेय को मौके पर भेजा।

साथ ही खुद भी जाने की तैयारी कर ली। उधर, एसपी आरपी पांडेय ने अपर एसपी आशुतोष शुक्ला को मौके पर रवाना कर दिया। इन सभी अफसरों और पुलिस की मौजूदगी के चलते मामला जहां का तहां शांत हो गया।

झगड़ने वाले दोनों परिवारों ने भी अपनी-अपनी गलती का एहसास किया। घटनास्थल पर ही अफसरों और पुलिस की निगरानी में ताजिया जुलूस निकाला गया और अजयगढ़ रोड पर बैरागी तालाब में ताजिया दफनाया गया। ताजिया में अब्दुल, गनी, बल्लू आदि शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed