{"_id":"56eee61d4f1c1b8646f14d73","slug":"shot-the-owner-and-partner","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस मालिक और पार्टनर को गोली मारी ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बस मालिक और पार्टनर को गोली मारी
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
Updated Sun, 20 Mar 2016 11:49 PM IST
विज्ञापन
आपराधिक मामला दर्ज होने की संभावना
- फोटो : facebook/jamie gilt
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा। कालूकुआं पुलिस चौकी से नजदीक अवैध रूप से संचालित किए जा रहे प्राइवेट बस अड्डे में वसूली को लेकर हुए विवाद में रविवार की देर शाम बस मालिक और उसके पार्टनर को वसूली करने वाले दबंगों ने गोली मारकर घायल कर दिया। दोनों को कानपुर रेफर किया गया है। आरोपी फरार हैं।
विज्ञापन
प्राइवेट बस यूनियन अध्यक्ष और बस मालिक रवि करन सिंह (48) और उनका पार्टनर आदित्य गुप्ता (38) ने उनकी बसों के कंडेक्टर और ड्राइवरों से अवैध वसूली करने वाले दो युवकों का विरोध किया तो वह बस मालिकों से भिड़ गए। एक ने दोनाली बंदूक और दूसरे ने तमंचे से फायर कर दिया। आदित्य के पेट के दाएं ओर और रविकरन की पीठ में गोली लगी। दोनों वहीं गिर गए। कुछ ही देर बाद कोतवाली प्रभारी राजीव यादव पहुंच गए और दोनों घायलोें को जिला अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन
वहां से कानपुर रेफर कर दिया गया। बताया गया है कि गोली मारने वाले आरोपी जौरही गांव के हैं और कालूकुआं में किराए के मकान में रहते हैं। रवि करन की बस में काम करते थे। रविवार को ही रविकरन ने उन्हें निकाल बाहर किया था।
विज्ञापन