फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Sexual relations with young men, beaten in farm

कुकर्म के बाद खेत में युवक को पीटा, नाजुक हालत में भर्ती

Fri, 09 Jan 2015 11:46 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा Updated Fri, 09 Jan 2015 11:46 PM IST
विज्ञापन
Sexual relations with young men, beaten in farm

खेत गए दलित युवक के साथ गांव के दबंग ने कुकर्म किया। विरोध करने पर पिटाई की। परिजनों ने थाने में तहरीर दी तो पुलिस ने मारपीट का मुकदमा दर्ज कर पीड़ित युवक को पीएचसी में भर्ती कराया। बृहस्पतिवार को उसकी हालत बिगड़ने पर जिला अस्पताल रिफर कर दिया गया।

विज्ञापन


कमासिन थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 18 वर्षीय युवक बुधवार को शाम खेत गया था। वहां पहले से मौजूद सजातीय युवक ने उसे दबोच लिया और  कुकर्म  किया। विरोध करने पर उसकी जमकर पिटाई की। शोर सुनकर ग्रामीण पहुंचे तो वह भाग निकला। पीड़ित युवक के भाई ने थाने में घटना की सूचना दी।
विज्ञापन



पुलिस ने मारपीट का मामला दर्ज कर युवक को पीएचसी कमासिन में भर्ती कराया। बृहस्पतिवार को उसकी हालत बिगड़ी तो परिजन जिला अस्पताल ले आए। पीड़ित के भाई ने बताया कि पुलिस ने मारपीट का ही  मामला दर्ज किया। शुक्रवार को परिजनों ने घटना की शिकायत डीआईजी से की।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, कमासिन थानाध्यक्ष घनश्याम पांडेय ने बताया कि बुधवार को दोनों पक्षों ने मारपीट का मामला दर्ज कराया था। दूसरे पक्ष के राममिलन को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। परिजनों ने दुष्कर्म जैसी घटना की कोई जानकारी नहीं दी। तहरीर मिलती है तो मुकदमा दर्ज कर डॉक्टरी परीक्षण कराया जाएगा।


वांछित आरोपी गिरफ्तार
अतर्रा। डकैती कोर्ट में एक माह से वांटेड चल रहे युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। फतेहगंज थाने के काली डाड़ी गांव निवासी लालजी पटेल को पिछले साल डकैटी कोर्ट ने धारा 387 के मामले में गिरफ्तारी के आदेश दिए थे। तब से वह फरार चल रहा था। पुलिस ने शुक्रवार को उसे गांव से दबोच लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed