{"_id":"6bf05ed228d395dcda016695a93d1c9e","slug":"old-farmer-s-murder-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वृद्ध किसान का गला घोंटा, शव नाले में फेंका ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
वृद्ध किसान का गला घोंटा, शव नाले में फेंका
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
Updated Sat, 28 Mar 2015 11:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खेत की रखवाली कर रहे वृद्ध किसान की अज्ञात बदमाशों ने गला घोंटकर हत्या कर दी। बाद में उसके शव को खेत के नजदीक नाले में फेंककर फरार हो गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
घटना नरैनी कोतवाली क्षेत्र के नंदवारा गांव की है। किसान नीलकंठ साहू (75) शुक्रवार की रात खेत पर सो रहा था। देर रात अज्ञात बदमाश आ धमके और उसकी पिटाई करने के बाद गला घोंट दिया। शनिवार को सुबह खेत गए ग्रामीण ने शव देखा तो परिजनों को सूचना दी। चचेरे भाई बच्चीलाल ने बताया कि नीलकंठ की किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी।
विज्ञापन
उसके पास पांच बीघे जमीन थी। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि पुत्र मंगी साहू की तहरीर पर अज्ञात के विरुद्ध हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है।
दो ने जहर खाया
बिसंडा निवासी अनीता (14) पुत्री रामशरण ने शनिवार को परिजनों की डांट से क्षुब्ध होकर गोलियां खा लीं। अन्य घटना में स्वराज कालोनी निवासी आकांक्षा गुप्ता (25) पत्नी मनीष ने शुक्रवार को शाम घर पर जहर खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजनों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
पत्नी की साड़ी से युवक ने फांसी लगाई
शादी के 11 माह बाद ही युवक ने पत्नी की साड़ी से फांसी लगाकर जान दे दी। मटौंध थाना क्षेत्र के मरौली डेरा निवासी जितेंद्र (22) पुत्र संतोष केवट ने शुक्रवार की रात घर वालों के सो जाने के बाद पत्नी की साड़ी से फांसी लगा ली।
तड़के उसकी पत्नी ललिता की नींद खुली तो फंदे पर शव लटकते देखा। परिजनों ने पुलिस को सूचना दी और शव को नीचे उतारा। पिता संतोष के मुताबिक जितेंद्र 15 दिन पूर्व ही परदेस से मजदूरी कर घर लौटा था। घटना की वजह परिजन नहीं बता सके।