{"_id":"577fed264f1c1bd7497fba40","slug":"nanihaal-aaee-kishoree-ko-utha-le-gae-dabang-i-have-taken-the-teenager-mother-s-overbearing","type":"story","status":"publish","title_hn":"ननिहाल आई किशोरी को उठा ले गए दबंग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ननिहाल आई किशोरी को उठा ले गए दबंग
ब्यूरो अमर उजाला, बांदा
Updated Fri, 08 Jul 2016 11:42 PM IST
विज्ञापन
छेड़छाड़
कालिंजर। ननिहाल आई 14 वर्षीय किशोरी को शौच के लिए जाते समय पहले से घात लगाए बैठे युवकों ने दबोच लिया। चार घंटे तक अपने कब्जे में रखा। बमुश्किल देर रात युवकों के चंगुल से छूटकर आई किशोरी ने नाना-नानी को पूरी जानकारी दी। पुलिस ने तीन युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। किशोरी को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है।
कालिंजर थाना क्षेत्र के एक गांव की बालिका 12 दिन पूर्व यहां अपने ननिहाल आई थी। वह रोजाना की तरह बृहस्पतिवार को शाम करीब 6 बजे गांव के बाहर शौच को जा रही थी तभी पड़ोसी गांव के तीन युवकों ने बालिका के मामा के खेत के पास उसे पकड़ लिया और दूर कहीं ले गए।
जान से मारने की धमकी देकर उसे खामोश रखा। छेड़छाड़ भी की। उधर, घरवाले उसकी तलाश में जुट गए। पुलिस को भी सूचना दे दी गई। पुलिस भी तलाश में लग गई। करीब चार घंटे बाद रात 10 बजे बालिका युवकों के चंगुल से छूटकर घर आई और नाना-नानी को आपबीती बताई। लड़की के नाना ने थाने जाकर रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
पुलिस ने मोहन पुत्र कल्लू कुशवाहा, राजकिशोर पुत्र सुरजा कुशवाहा और पप्पू पुत्र राममिलन के खिलाफ धारा 354क, 506 आईपीसी तथा पास्को एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज करके बालिका को मेडिकल के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। थानाध्यक्ष शिवसागर पांडेय ने कहा कि मुल्जिमों की जल्द गिरफ्तारी होगी। तीनों आरोपी चिल्लहा बहादुरपुर गांव के हैं। फिलहाल फरार हैं।