फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   misdeed with minor in banda up

हैवानियत: बरात देखने गई बच्ची को बंधक बना किया दुष्कर्म, शरीर पर कई जगह चोट के निशान

Sun, 27 Jun 2021 03:54 PM IST
शिखा पांडेय क्राइम डेस्क, अमर उजाला, बांदा
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, बांदा Published by: शिखा पांडेय Updated Sun, 27 Jun 2021 03:54 PM IST
सार

बालिका ने बताया कि उसे मुक्तिधाम और एक घर में रखा गया था। हालांकि, वह ज्यादा कुछ नहीं बता सकी। शनिवार को सुबह इलाज के लिए उसे जिला महिला अस्पताल पहुंचाया गया।

विज्ञापन
misdeed with minor in banda up
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बांदा जिले में बरात देखने गई 12 वर्षीय बालिका को अगवा करके बंधक बनाकर अज्ञात लोगों ने दो दिनों तक दुष्कर्म किया। इसके बाद रात को घर के बाहर छोड़कर भाग निकले। पुलिस ने बालिका का मेडिकल परीक्षण कराया है।
विज्ञापन


जिला महिला अस्पताल के तीन डाक्टरों के पैनल ने दुष्कर्म की शिकार बालिका की जांच की। उसके जिस्म में चोट के निशान भी पाए गए। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी में जुटी है। कोतवाली नगर क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी बालिका के पिता ने तहरीर में बताया था कि बृहस्पतिवार की शाम उसकी 12 वर्षीय पुत्री लापता हो गई।
विज्ञापन


पुलिस ने अपहरण की धारा में रिपोर्ट दर्ज कर ली। शुक्रवार की रात करीब साढ़े नौ बजे लापता बालिका को अज्ञात लोग घायल अवस्था में घर के बाहर छोड़ गए। भागते समय आरोपियों का मोहल्ले के कुछ लोगों ने पीछा भी किया, लेकिन रात के अंधेरे का फायदा उठाकर आरोपी भाग निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना पर पहुंची पुलिस ने बालिका से पूछताछ की। बालिका ने बताया कि उसे मुक्तिधाम और एक घर में रखा गया था। हालांकि, वह ज्यादा कुछ नहीं बता सकी। शनिवार को सुबह इलाज के लिए उसे जिला महिला अस्पताल पहुंचाया गया।

यहां डाक्टरी परीक्षण भी हुआ। तीन डाक्टरों के पैनल ने मेडिकल किया। उसके जिस्म और नाजुक अंग में चोट के निशान पाए गए। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक भास्कर मिश्र ने बताया कि दुष्कर्म की शिकार बालिका मानसिक रूप से कमजोर है।

वह बरात देखने के लिए घर से बाहर निकली थी। तभी उसे बहला-फुसलाकर ले जाया गया। मेडिकल रिपोर्ट में दुष्कर्म की पुष्टि हुई है। अब पाक्सो एक्ट समेत कई धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपियों की पहचान के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed