फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   MA student who died by hanging

एमए की छात्रा ने फांसी लगाकर जान दी

Wed, 10 Feb 2016 11:44 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,बांदा
ब्यूरो/अमर उजाला,बांदा Updated Wed, 10 Feb 2016 11:44 PM IST
विज्ञापन
MA student who died by hanging

बांदा। एमए की छात्रा ने घर में फांसी लगाकर जान दे

विज्ञापन
दी। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम कराया है। परिजन आत्महत्या की वजह डिप्रेशन बता रहे हैं।

शहर के सर्वोदय नगर निवासी प्रांजलि (23) पंडित जेएन महाविद्यालय में एमए अंग्रेजी की द्वितीय वर्ष की छात्रा थी। पिता पीतांबर सिंह सीआरपीएफ में एएसआई हैं। वह चेन्नई में तैनात हैं।

दो दिन पहले छुट्टी पर घर आए हैं। बुधवार को सुबह देर तक प्रांजलि के कमरे का दरवाजा न खुलने पर कोतवाली में सूचना दी।

पुलिस ने दरवाजा तोड़कर देखा तो सीलिंग हुक पर प्रांजलि का शव दुपट्टा और रस्सी से फांसी पर टंगा था। पीतांबर सिंह ने बताया कि प्रांजलि काफी दिनों से डिप्रेशन में थी। पहले उसका इलाज ग्वालियर में कराया। इस समय कानपुर के एक मनोचिकित्सक के यहां इलाज चल रहा था।

प्रांजलि की शादी हाल ही में बांदा के ही तनगामऊ गांव में तय हुई थी। बुधवार को उसके विवाह कामुहूर्त (तिथि) तय करने की बात चल रही थी। इसी बीच उसने आत्महत्या कर ली। पिता के मुताबिक मंगलवार को देर शाम वह घर से निकल गई थी।

देर तक वापस न आने पर कोतवाली में सूचना दी गई थी, लेकिन बाद में वह वापस आ गई थी। परिजनों के मुताबिक एक बार पहले भी प्रांजलि ने फांसी लगाने की कोशिश की थी। अक्सर जान देने की बात कहती थी। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed