{"_id":"573b69954f1c1bc473ac7078","slug":"kisan-shot-dead","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसान की गोली मारकर हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
किसान की गोली मारकर हत्या
ब्यूरो अमर उजाला, बांदा
Updated Wed, 18 May 2016 12:27 AM IST
विज्ञापन
murder
- फोटो : प्रतीकात्मक फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अज्ञात हमलावरों ने किसान की गोली मारकर हत्या कर दी। घटनास्थल के पास एक तमंचा बरामद हुआ है। पुलिस हत्यारों का सुराग नहीं लगा पाई। घर वाले किसी से रंजिश न होने की बात कह रहे हैं। मृतक की पुत्री की शादी सात जुलाई को होनी है।
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के बरेहंडा गांव निवासी बृजभूषण विश्वकर्मा (40) पुत्र बाबूलाल मंगलवार की रात पशुबाड़े में सोने गया था। बुधवार को तड़के पत्नी शकुंतला पशुबाड़े में गई तो उसका खून से लथपथ शव पड़ा देखा। उसके सीने में बाईं ओर से गोली आरपार निकल गई थी। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम को भेज दिया।
विज्ञापन
क्षेत्राधिकारी किरन सिंह ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया। मृतक के बड़े भाई मदन विश्वकर्मा ने बताया कि वह हिसार (हरियाणा) में मजदूरी करता था। आठ दिन पहले वह घर आया था। हैंडपंप बोरिंग सफल होने पर सोमवार को कन्या भोज कराया था। पशुबाड़े में कोई दरवाजा नहीं है, वैसे उनकी किसी से रंजिश नहीं थी। मृतक के तीन पुत्र व एक पुत्री है। पुत्री गुड़िया (19) की शादी सात जुलाई को होनी है। मृतक ने मुरवल गांव में शादी तय की थी।
विज्ञापन