फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Investigation of arms robbery came from Nasik Crime Branch Officer

शस्त्र लूट की जांच को नासिक से आए क्राइम ब्रांच के अधिकारी

Sun, 24 Dec 2017 10:17 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बांदा
अमर उजाला ब्यूरो/बांदा Updated Sun, 24 Dec 2017 10:17 PM IST
विज्ञापन
Investigation of arms robbery came from Nasik Crime Branch Officer
नासिक क्राइम ब्रांच के अधिकारी सीओ सिटी से बातचीत करते। - फोटो : अमर उजाला

बांदा। हाई प्रोफाइल पंजाब आर्मरी लूटकांड के डकैतों की गिरफ्तारी के बाद नासिक क्राइम ब्रांच के पुलिस अधिकारियों ने यहां डेरा डाल दिया। पुलिस अधीक्षक से मुलाकात करने के बाद घटनास्थल की जांच-पड़ताल की। आसपास के दुकानदारों के बयान दर्ज किए और सीसीटीवी फुटेज लिए। डीजीपी के गृह जनपद के मुख्यालय में स्टेशन रोड जैसे व्यस्त इलाके से 11 दिनों पूर्व पंजाब आर्मरी से बदमाश 44 कीमती असलहे और 4146 कारतूस लूटकर यूपी और एमपी की सीमा लांघ कर यहां से 1300 किलोमीटर दूर नासिक पहुंच गए। घटना के दूसरे दिन नासिक जिले के चांदवड़ थाना पुलिस ने तीन डकैतों को गिरफ्तार कर भारी मात्रा में असलहे और कारतूस बरामद कर लिए। डकैतों के पास से हथियारों का जखीरा बरामद होने पर एटीएस के साथ दिल्ली और मुंबई पुलिस भी जांच में जुट गई। लुटेरों के कनेक्शन पाकिस्तान से जुड़े बताए जा रहे हैं। बांदा पुलिस भी लुटेरों को अपने कब्जे में लेने की जुगत में लगी रही लेकिन नासिक पुलिस ने बांदा पुलिस को कोई भाव नहीं दिया।

विज्ञापन


उधर, रविवार को नासिक क्राइम ब्रांच के सब इंस्पेक्टर एसएच देशमुख और हेड कांस्टेबिल सूर्यवंशी जेके ने कोतवाली आकर अपनी आमद दर्ज कराई। इसके बाद दोनों पुलिस अधिकारियों ने एसपी शालिनी से आवास में मुलाकात की। एसपी और क्राइम ब्रांच अधिकारियों के बीच लगभग एक घंटा तक बातचीत हुई। इसके बाद पुलिस वाहन से दोनों अधिकारी घटनास्थल पंजाब आर्मरी गए। यहां दोनों अधिकारियों ने नक्शा तैयार कर आसपास के दुकानदारों से घटना के बारे में पूछताछ की। सीसीटीवी फुटेज हासिल किए। पुलिस उपाधीक्षक राघवेंद्र सिंह ने बताया कि पंजाब आर्मरी लूटकांड की जांच करने आए नासिक क्राइम ब्रांच के अधिकारी यहां तीन दिन रहेंगे। शस्त्रों का डिटेल भी उन्हें सौंप दिया गया।
विज्ञापन



कोतवाली प्रभारी की सुननी पड़ी खरीखोटी
बांदा (ब्यूरो)। पंजाब आर्मरी लूटकांड की जांच को यहां आए नासिक क्राइम ब्रांच अधिकारियों को कोतवाली प्रभारी की खरीखोटी सुननी पड़ी। रविवार को सुबह क्राइम ब्रांच के सब इंस्पेक्टर एसएच देशमुख और हेड कांस्टेबिल सूर्यवंशी जेके कोतवाली पहुंचे। यहां कोतवाली प्रभारी शशि कुमार पांडेय से मुलाकात की। कोतवाली प्रभारी ने जांच में सहयोग करने से दोटूक इनकार कर दिया। कहा कि यहां से जांच को गए पुलिस अधिकारियों के साथ महाराष्ट्र पुलिस का व्यवहार अच्छा नहीं था। यहां तक कि डकैतों की फोटो खींचने से भी मना कर दिया। वह जांच में कोई मदद नहीं सकते। एसपी से मिलकर पूरी बात बताएं इसके बाद ही वह जांच में मदद करेंगे। कोतवाली प्रभारी के यह तेवर देखकर क्राइम ब्रांच अधिकारी खामोश रहे और कोतवाली से बाहर आ गए। मीडिया कर्मियों ने क्राइम ब्रांच अधिकारियों को पुलिस अधीक्षक आवास तक पहुंचाया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed