फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Gangrep girl , against three reports

बालिका से गैंगरेप, तीन पर रिपोर्ट

Thu, 04 Dec 2014 11:25 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला नरैनी, बांदा
ब्यूरो, अमर उजाला नरैनी, बांदा Updated Thu, 04 Dec 2014 11:25 PM IST
विज्ञापन
Gangrep girl , against three reports
ननिहाल में रहकर पढ़ाई कर रही 11 वर्षीय बालिका को बहला-फुसलाकर ले गए तीन पड़ासी युवकों ने दुकान में रात भर बंधक बनाकर गैंगरेप किया। सुबह उनके चंगुल से छूटी बालिका घर पहुंची। पुलिस ने मामला दर्ज कर उसका का डॉक्टरी परीक्षण कराया।
विज्ञापन

घटना नरैनी कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की है। अजयगढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव की यह बालिका यहां अपने ननिहाल में रहकर छठवीं कक्षा में पढ़ाई कर रही थी। सोमवार की रात वह दरवाजे पर थी तभी पड़ोसी एक युवक उसे घर वालों से फोन में बात कराने का झांसा देकर लिवा ले गया। गांव से कुछ दूर अपनी पंचर बनाने की दुकान पर बंद कर लिया। उसके दो अन्य साथी भी वहां पहुंच गए। तीनों युवकों ने उसके साथ बारी-बारी से दुराचार किया। मंगलवार को तड़के चंगुल से छूटकर मामा के घर पहुंची बालिका ने घटना की जानकारी दी।  थानाध्यक्ष राजीव यादव ने बताया कि आरोपी बबलू उर्फ ताहिर पुत्र गुलाब खां, मंसूर पुत्र यूसुफ अली व दिलीप पुत्र देवीदीन के खिलाफ नामजद मुकदमा पंजीकृत किया गया है। बृहस्पतिवार को बालिका का मेडिकल कराया गया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed