फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Frustrated by the owner of the truck driver hanged

मालिक से परेशान होकर ट्रक चालक ने फांसी लगाई

Wed, 21 Jan 2015 12:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा Updated Wed, 21 Jan 2015 12:02 AM IST
विज्ञापन
Frustrated by the owner of the truck driver hanged

ट्रक मालिक द्वारा बकाए के 90 हजार रुपये न देने से परेशान ट्रक चालक ने चाचा के घर पर फांसी लगाकर जान दे दी। अन्य घटना में ससुराल में युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।

विज्ञापन


नंदवारा (नरैनी) निवासी प्रदीप कुमार (19) पुत्र कामता ने सोमवार की रात चाचा राजकुमार के यहां कमरे में रस्सी से फांसी लगा ली। मंगलवार को सुबह परिजनों को घटना की जानकारी हुई। चाचा के मुताबिक प्रदीप 12 साल की उम्र में ही दिल्ली चला गया। वह वहां ट्रक चलाता था।
विज्ञापन


कुछ दिन पूर्व यहां लौटने पर उसने बताया कि ट्रक मालिक के पास दिल्ली में उसने 90 हजार रुपये जमा किए थे। ट्रक मालिक यह रुपये वापस नहीं कर रहा। इसी बात को लेकर प्रदीप परेशान रहता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, नौहाई गांव निवासी रानी (30) पत्नी लालाराम की सोमवार की रात ससुराल में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पति के मुताबिक रानी बच्चे के साथ दूसरे कमरे में सो रही थी। मौत की वजह पता नहीं चली।


उधर, पिता रामआसरे ने दामाद पर बेटी को प्रताड़ित कर मार डालने का आरोप लगाया है। नरैनी कोतवाली प्रभारी केएन सिंह के मुताबिक मौत की वजह संदिग्ध है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed