फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Four category employees arrested in sexual abuse of students

छात्रों के यौन शोषण में चतुर्थ श्रेणी कर्मी गिरफ्तार

Wed, 26 Apr 2017 11:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बांदा
अमर उजाला ब्यूरो/बांदा Updated Wed, 26 Apr 2017 11:37 PM IST
विज्ञापन

बांदा। तथागत ज्ञानस्थली हायर सेकेंडरी स्कूल में छात्रों का यौन शोषण के मामले में पुलिस ने हास्टल के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। उधर, अभिभावकों का आरोप है कि पुलिस मामले की लीपापोती कर बड़े नामजद अभियुक्तों को बचाने में जुटी है।

विज्ञापन


सोमवार को अतर्रा स्थित तथागत ज्ञानस्थली हायर सेकेंडरी स्कूल में पढ़ने वाले तीन छात्रों ने अभिभावकों के साथ एसपी डा.श्रीपति मिश्र को शिकायती पत्र देकर स्कूल के वार्डेन पर यौन शोषण के आरोप लगाए थे। एसपी के आदेश पर स्कूल प्रधानाचार्य, प्रबंधक व वार्डेन के खिलाफ अतर्रा थाने में आईपीसी की धारा 377, 120 बी और पास्को एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली। बुधवार को थाना पुलिस ने हास्टल के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी रामचरन कुशवाहा पुत्र बिंदा प्रसाद (खम्हौरा) को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आनन-फानन उसे जेल भेज दिया। उधर, अभिभावकों का आरोप है कि उनके द्वारा दर्ज कराई रिपोर्ट में जेल भेजे गए कर्मचारी का नाम भी नहीं था। फिर पुलिस ने उसे कैसे गिरफ्तार कर लिया ? कहा कि रिपोर्ट में ‘बड़े’ नामजद अभियुक्तों को पुलिस बचा रही है। पुलिस मामले की लीपापोती में जुट गई है। उधर, अतर्रा थानाध्यक्ष भगवती प्रसाद मिश्र ने बताया कि विवेचना के दौरान गिरफ्तार आरोपी का नाम सामने आने पर गिरफ्तारी की गई है। नामजद आरोपियों की भी जल्द गिरफ्तारी होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed