{"_id":"579a49304f1c1be41321e3ad","slug":"father-and-son-two-years-imprisonment","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिता-पुत्र को दो साल की कैद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पिता-पुत्र को दो साल की कैद
ब्यूरो अमर उजाला, बांदा
Updated Thu, 28 Jul 2016 11:34 PM IST
विज्ञापन
कोर्ट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा। मारपीट कर गंभीर चोट पहुंचाने के मामले में दो अभियुक्तों को अदालत ने दो साल की कैद और आठ हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई। यह भी आदेश दिया कि जुर्माने की आधी रकम पीड़ित को दी जाएगी।
विज्ञापन
नरैनी कोतवाली क्षेत्र के गोरेपुरवा गांव निवासी हनीफ पुत्र नसीर खां ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा था कि गांव के महबूब का उसके परिवार के मदारी से विवाद हुआ था। इसी रंजिश में 6 अप्रैल 2010 को महबूब पुत्र शाह बाबू और उसका पुत्र कयूब उसके घर पहुंच कर गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर उसे और उसकी पत्नी कन्नो और भाई के पुत्र को लाठी-डंडों से पीटकर घायल कर दिया। जानलेवा हमले में गंभीर चोट आने पर विवेचना अधिकारी ने दोनों के विरुद्ध धारा 308, 323, 325, 504, 506 के तहत अदालत में आरोप पत्र दाखिल किया।
विज्ञापन
अपर सत्र न्यायाधीश प्रथम केके अस्थाना की अदालत में सुनवाई के दौरान सहायक शासकीय अधिवक्ता ने छह गवाह पेश किए। दोनों पक्षों की बहस और पत्रावली में साक्ष्यों के अवलोकन के बाद अदालत ने गुरुवार को दोनों अभियुक्तों को धारा 325 में दो साल की कैद व दो-दो हजार रुपये जुर्माना, धारा 323 में एक साल की कैद व एक-एक हजार जुर्माना और धारा 506 में एक साल की कैद व एक-एक हजार रुपये जुर्माना किया। सभी सजाएं एक साथ चलेंगी। धारा 308 व 506 में संदेह के आधार पर बरी कर दिया
विज्ञापन