फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Farmer's death, son injured in bike collision

बाइकों की भिड़ंत में किसान की मौत, पुत्र घायल

Sun, 13 May 2018 11:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा Updated Sun, 13 May 2018 11:42 PM IST
विज्ञापन
Farmer's death, son injured in bike collision
प्रतीकात्मक तस्वीर

बाइकों की भिड़ंत में किसान की मौत हो गई और पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गया। दूसरी बाइक पर सवार तीन युवक भी घायल हो गए। इनमें से दो की हालत गंभीर होने पर कानपुर रेफर कर दिया गया है। अन्य घटनाओं में पांच राहगीर घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे।  

विज्ञापन


नरैनी कोतवाली क्षेत्र के नौहाई गांव निवासी रामजस (42) अपने पुत्र अभिमन्यु (13) के साथ बाइक पर शनिवार की शाम नरैनी से निमंत्रण कर वापस गांव जा रहे थे। नौहाई गांव की कच्ची सड़क पर सामने से आ रहे दूसरे बाइक सवारों ने टक्कर मार दी। इसमें एक ही बाइक पर तीन लोग सवार थे। सूचना पर यूपी-100 पुलिस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। रामजस की हालत गंभीर होने पर डाक्टरों ने जिला अस्पताल भेज दिया। यहां कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


पुत्र अभिमन्यु का सीएचसी में इलाज चल रहा है। दूसरी बाइक पर सवार तीनों घायलों में दो की हालत गंभीर देख कानपुर हैलट रेफर कर दिया गया है। भाजपा नेता व मृतक के चचेरे भाई प्रद्मुन नरेश आजाद ने बताया कि रामजस के नाम 6 बीघा खेती है। परिवार का पालन इसी से होता था। यह भी बताया कि दूसरी बाइक पर सवार युवक नशे में थे। नरैनी विधायक राजकरन कबीर ने पोस्टमार्टम हाउस आकर परिजनों को सांत्वना दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा अन्य घटनाओं में कोतवाली नगर के पल्हरी फूटाकुआं गांव का आलोक (7) पुत्र राजेश रविवार को सुबह ई-रिक्शा की टक्कर से घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उधर, नरैनी कोतवाली क्षेत्र के कोलावल गांव का उमेश (18) पुत्र रामऔतार शनिवार शाम को बाइक पर कालूकुआं जाते समय गिरकर जख्मी हो गया। उसके सिर पर गंभीर चोटें हैं।


गिरवां निवासी सुकुवा (55) बाइक पर रविवार को सुबह बाजार से घर जाते समय कार की टक्कर से घायल हो गया। पीछे बैठे राकेश पांडेय (50) को भी चोटें आईं। चालक कार लेकर भाग निकला। अतर्रा थाना क्षेत्र के पचोखर गांव का लक्ष्मण (13) पुत्र भोला रविवार को दोपहर दरवाजे पर खड़ी बाइक गिरने से घायल हो गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed