{"_id":"35547a4566777cec758f6241242f58e5","slug":"drove-trader-kidnapped-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गल्ला व्यापारी को बांधकर घर से उठा ले गए बदमाश ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गल्ला व्यापारी को बांधकर घर से उठा ले गए बदमाश
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
Updated Fri, 26 Jun 2015 12:30 AM IST
विज्ञापन
दर्जनभर सशस्त्र नकाबपोश बदमाश गांव में दहशत फैलाते हुए घर से गल्ला व्यापारी को बांधकर उठा ले गए। घटना के वक्त ग्रामीण घरों में दुबक गए और बदमाश व्यापारी को लेकर जंगल की ओर चले गए। सूचना पर करतल चौकी और नरैनी कोतवाली पुलिस ने डकैतों की तलाश में कांबिंग की पर अपहृत का कोई सुराग नहीं लगा।
विज्ञापन
घटना नरैनी कोतवाली क्षेत्र के दिउली गांव की है। हीरालाल कोरी (45) गुरुवार को शाम मध्य प्रदेश के अजयगढ़ से गल्ला की खरीद कर अपने घर वापस लौटा था। रात लगभग 9:45 बजे दर्जनभर नकाबपोश सशस्त्र डकैत उसके घर आ धमके। बंदूक के बल पर उसे अगवा करने का प्रयास किया।
विज्ञापन
परिजनों ने विरोध किया तो डकैतों ने बदूंकों के बल पर डरा-धमका कर उन्हें दूसरे कमरे में बंद कर दिया। व्यापारी के हाथ रस्सी से बांधकर डकैत उसे घसीटते हुए घर से बाहर ले आए। दहशत फैलाने के लिए डकैतों ने हवाई फायरिंग भी की।
विज्ञापन
गांव के लोग डकैतों के विरोध की हिम्मत नहीं जुटा पाए। अपहृत को मारते-पीटते बदमाश जंगल की ओर ले गए।
उधर, घटना की सूचना पर करतल चौकी पुलिस और नरैनी कोतवाली पुलिस घटनास्थल रवाना हो गई। देर रात तक काबिंग के बाद भी अपहृत और बदमाशों का कोई सुराग नहीं लगा। नरैनी कोतवाली प्रभारी केएन सिंह ने बताया कि आसपास के जंगल की घेराबंदी की जा रही है।