{"_id":"6b73eb5332d2af63fc57a71e1c9fb98c","slug":"cousin-shot-in-electoral-rivalry-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनावी रंजिश में चचेरे भाई को गोली मारी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चुनावी रंजिश में चचेरे भाई को गोली मारी
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
Updated Sat, 10 Oct 2015 11:36 PM IST
विज्ञापन
बांदा। प्रधान पद की दावेदारी को लेकर खानदानी ही एक-दूसरे के खून के
विज्ञापन
प्यासे हो गए। चचेरे भाई ने युवक को तमंचे से गोली मार दी। उसे गंभीर हालत
में जिला अस्पताल भर्ती कराया गया है। आरोपी के विरुद्ध हत्या की कोशिश की
रिपोर्ट दर्ज की गई है।
मटौंध थाना क्षेत्र के दुरेड़ी गांव निवासी करन खंगार (25) पुत्र धर्मेंद्र उर्फ पप्पू को शनिवार को दोपहर चचेरे भाई विजय करन पुत्र अजय विक्रम उर्फ साहबदीन ने तमंचे से गोली मार दी। परिजनों ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया और थाने में सूचना दी।
परिजनों के मुताबिक विजय करन ने अपनी मां विद्या देवी को प्रधानी का चुनाव लड़ाया था। इसमें विद्या को हराकर जगिया जीत गई थी। कुछ दिनों बाद समझौता कर विवाद खत्म कर दिया गया।
मौजूदा परिसीमन में ग्राम प्रधान पर महिला के लिए आरक्षित होने पर करन की मां जगिया फिर चुनाव की तैयारी में थी। उधर, विजय करन ने भी इस बार अपने घर से किसी महिला को चुनाव लड़ाने की ठान ली। इसी में तनाव बढ़ जाने से विजय करन ने करन को गोली मार दी।
प्रधानी के साथ घरेलू बंटवारे को लेकर भी लंबे समय से दोनों पक्षों के बीच विवाद चला आ रहा है। उधर, थानाध्यक्ष उमाकांत मिश्र ने बताया कि आरोपी के विरुद्ध हत्या की कोशिश की रिपोर्ट दर्ज कर गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।