{"_id":"576439df4f1c1b515911b7cd","slug":"collision-deaths-of-two-young-men-riding-a-bike","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
Updated Fri, 17 Jun 2016 11:26 PM IST
विज्ञापन
accident
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा। वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। अन्य घटनाओं में तीन लोग घायल हो गए। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनमें कोई भी बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे। पैलानी थाना क्षेत्र के मरझा गांव निवासी अनिल कुमार सिंह (28) गुरुवार की रात जसपुरा सब स्टेशन मेें कार्यरत अपने पिता बलवंत सिंह (एसएसओ) को खाना देने गया था। साथ में उसका दोस्त दिनेश (30) पुत्र गोपाल (पड़ेरी) भी था।
विज्ञापन
लौटते समय जसपुरा-भाथा गांव के बीच बाइक को किसी वाहन ने टक्कर मार दी। बाइक समेत दोनों युवक सड़क किनारे खंती में जा गिरे। शुक्रवार को सुबह भाथा गांव के युवकों ने दोनों के शव और क्षतिग्रस्त बाइक पड़ी देखी। उन्होंने घटना की सूचना थाने में दी गई। ग्रामीणों ने दोनों शवों की शिनाख्त की। पुलिस ने शवों का पंचनामा कर पोस्टमार्टम कराया। दोनों दोस्त सूरत में एक फैक्टरी में काम करते थे। दिनेश की शादी तीन माह पहले सिकहुला गांव में हुई थी। अनिल आठ दिन पहले ही सूरत से आया था। वह तीन भाइयों में सबसे बड़ा था। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
एक अन्य घटना में पैलानी कस्बा निवासी आरती (18) पत्नी नीरज शुक्रवार को सुबह कोर्रही गांव निवासी युवक के साथ बाइक पर बिसंडा से अपने मायके कोर्रही जा रही थी। गांव के नजदीक बाइक से गिरकर घायल हो गई। उधर, बिसंडा कसबा निवासी सुमित (3) पुत्र रामफल शुक्रवार को सुबह दरवाजे पर सड़क पार करते समय प्राइवेट बस की टक्कर से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। चिल्ला थाना क्षेत्र के महेदू गांव निवासी विमल (4) पुत्र जुगुल किशोर गुरुवार की रात छत से गिरकर घायल हो गया।
विज्ञापन