{"_id":"5730d2404f1c1b43359198f2","slug":"burnt-woman-died","type":"story","status":"publish","title_hn":"झुलसी युवती ने दम तोड़ा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
झुलसी युवती ने दम तोड़ा
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
Updated Mon, 09 May 2016 11:39 PM IST
विज्ञापन
आग
- फोटो : self
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा। झुलसी युवती ने जिला अस्पताल में दम तोड़ दिया। एक अन्य घटना में खाना बनाते समय युवती झुलस गई। बचाने में पति भी झुलसा। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गौरिहार (छतरपुर) थाना क्षेत्र के किशनपुर गांव निवासी आरती (21) पत्नी रामऔतार प्रजापति लगभग एक माह पहले ससुराल में संदिग्ध परिस्थिति में आग से झुलस गई थी।
विज्ञापन
कुछ दिन इलाज के बाद मां कलावती उसे मायके बड़ोखर खुर्द गांव ले गई। हालत बिगड़ने पर दो दिन पहले कलावती ने उसे फिर जिला अस्पताल में भर्ती कराया। रविवार की रात उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। मृतका की मां ने आरोप लगाया कि पति और सास, ससुर और देवर ने उसे जला दिया। अस्पताल में छोड़ने के बाद उसे देखने तक नहीं आए। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया।
विज्ञापन
एक अन्य घटना में गिरवां थाना क्षेत्र के जरर गांव निवासी आरती देवी (24) पत्नी रामेश्वर रविवार की रात ससुराल में खाना बना रही थी। चिराग गिरने से उसके कपड़ों में आग लग गई। बचाने में पति रामेश्वर (26) भी झुलस गया। उधर, छतरपुर जिले के देवपुरा गांव निवासी धनीराम (17) पुत्र रंजीत ने रविवार की रात जहर खा लिया। हालत बिगड़ने पर उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन